गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonakshi sinha praises dabangg 3 co star saiee manjrekar
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (17:14 IST)

सई मांजरेकर से कैट फाइट पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया यह जवाब

सई मांजरेकर से कैट फाइट पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया यह जवाब - sonakshi sinha praises dabangg 3 co star saiee manjrekar
महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर फिल्म दबंग 3 से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी चुलबुल पांडे की रज्जों के किरदार में नजर आएंगी। सोनाक्षी ने भी दबंग की पहली फ्रेंचाइजी से डेब्यू किया था।


सोनाक्षी सिन्हा को लगता है कि महेश मांजरेकर की बेटी सई के लिए यह फिल्म परफेक्ट लॉन्च है। सई काफी टैलंटेड और स्वीट हैं और उनका आना फिल्म इंडस्ट्री के लिए फायदा है।
सोनाक्षी ने कहा कि उनके और सई के बीच कैट-फाइट होने का कोई स्कोप नहीं। उन्होंने कहा कि मीडिया भले ऐसा चाह रही हो लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि ऐसा होने के संभावना एक्ट्रेसेस के बजाय एक्टर्स के बीच ज्यादा है क्योंकि उनके बीच ज्यादा कॉम्पिटिशन होता है।
 
सोनाक्षी से जब पूछा गया कि वह 'मुन्नी बदनाम हुई' के नए वर्जन में क्यों नहीं हैं तो सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें फिल्म की हिरोइन बनकर ही खुशी है और कुछ नहीं करना चाहतीं।
 
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, 'दबंग 3' सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।