मंगलवार, 16 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. singer rihanna becomes mother third time blessed baby girl shares photos
Last Updated : गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 (13:56 IST)

पॉप सिंगर रिहाना बनीं तीसरी बार मां, बेटी की क्यूट तस्वीर शेयर कर किया नाम का खुलासा

Pop singer Rihanna becomes mother
ग्रैमी अवॉर्ड विनर मशहूर पॉप सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। रिहाना ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वह 37 साल की उम्र में अपने तीसरे बच्चे की मां बनी हैं। रिहाना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करके बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी है। 
 
रिहाना ने बेटी को गोद में लिए हुऐ दो तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने बताया कि बेटी जन्म कब हुआ और उसका नाम क्या रखा है। तस्वीरों में मां-बेटी दोनों बहुत प्यारी लग रही हैं। पिंक कपड़े में लिपटी प्यारी सी बेटी रिहाना की गोद में सोती दिख रही हैं।
तस्वीरों के साथ रिहाना ने बताया उनीक बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स हैं। उनकी बेटी का जन्म 13 सितंबर 2025 को हुआ है। 
 
बता दें कि रिहाना और ASAP Rocky के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे आरजेडए (RZA) और रायट (Riot), और उनकी सबसे छोटी बेटी रॉकी आयरिश मेयर्स (Rocky Iris Meyers) है। कपल ने 2020 में डेटिंग शुरू की थी। उन्होंने मई में बताया था कि वे तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
भारत-पाकिस्तान मैच पर दिलजीत दोसांझ ने उठाए सवाल, बोले- पहलगाम हमले के पहले शूट हुई थी मेरी फिल्म...