1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth malhotra tamannaah bhatia film the vvaan force of the forest new release date 25 september

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

The One Force of the Forest Release Date
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म अब 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 
 
मेकर्स ने नई रिलीज़ डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
 
पोस्टर में एक शक्तिशाली योद्धा जैसे किरदार को एक बैल और एक बाघ के बीच खड़े हुए दिखाया गया है। रहस्यमयी और भव्य अंदाज वाले इस पोस्टर में फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिलती है। पोस्टर के कई प्रतीक फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं और प्रशंसक इसके डिजाइन तथा डिटेलिंग की सराहना कर रहे हैं।
भारतीय लोककथाओं से प्रेरित 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फैंटेसी, एक्शन, कॉमेडी और एडवेंचर का अनूठा संगम है। फिल्म के जरिए मेकर्स एक बिल्कुल नई सिनेमाई दुनिया दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। रीमेक, अडैप्टेशन और फ्रेंचाइज़ी फिल्मों के दौर में यह एक मौलिक कहानी पर आधारित परियोजना है। मेकर्स इससे पहले 'द लीजेंड ऑफ वन' कॉमिक बुक के माध्यम से इस दुनिया की पहली झलक भी दर्शकों को दिखा चुके हैं।
 
बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के डिवीजन बालाजी मोशन पिक्चर्स, टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सिनेमैटोग्राफी और विजुअल डायरेक्शन की जिम्मेदारी मनु आनंद ने संभाली है। फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता आर. कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने किया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल: प्रभास की आवाज़ में गूंजते ये डायलॉग आज भी हैं सुपरहिट