45 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने फिर ढाया कहर, ग्रीन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें
श्वेता तिवारी 45 साल की उम्र में भी अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। श्वेता का स्टाइलिश अंदाज देखकर कहना मुश्किल है कि वह दो बच्चों की मां है। हॉटनेस के मामले में श्वेता अपनी 25 साल की बेटी पलक को भी मात देती हैं।
चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर आउटफिट में श्वेता कहर ढाती नजर आती हैं। इस बार उन्होंने ग्रीन कलर के फुल स्लीव्स गाउन मे अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है।
श्वेता ग्रीन शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। रॉयल एलिगेंस से भरपूर इस लुक में श्वेता का कॉन्फिडेंस और ग्रेस बेहद शानदार लग रहा है.
श्वेता ने ग्लॉसी मेकअप और खुले कर्ली बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने गले में स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस कैरी किया है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
तस्वीरों में श्वेता एक से बढ़कर एक अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। परफेक्ट फिगर, स्टाइल और अदाओं के साथ उन्होंने नए जमाने की एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया।