टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी हल्दी लगाए नजर आ रही हैं। दुल्हन बने श्वेता तिवारी की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
गालों पर हल्दी लगते ही श्वेता का चेहरा खिला-खिला नजर आया। आप सोच रहे होंगे श्वेता क्या तीसरी बार शादी करने जा रही है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
#MereDadKiDulhan cute, sweet,beautiful, gorgeous! All in one package! #Shwetatiwari @varunbadola7 @ATatrari pic.twitter.com/LKjs9C5zBR
— Jeonsine (@jeonsine) October 8, 2020
दरअसल, टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन में इन दिनों अंबर(वरुण बडोला) और गुनीत(श्वेता तिवारी) की शादी की तैयारी चल रही है। शादी के कई फंक्शन और संगीत के बाद अब इस शो में श्वेता की हल्दी की रस्म हो रही है।
गुनीत का रोल निभा रहीं श्वेता येलो रंग की मोनोटोन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने खूबसूरत फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी।
शूटिंग के दौरान अंबर (वरुण बडोला) प्लेन व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने हुए थे। हल्दी की रस्म में उनका पूरा परिवार और उनके दोस्त खूबसूरत दुल्हन गुनीत को हल्दी लगाएंगे, जिनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान बिखरी हुई है।
#MereDadKiDulhan Beautiful is an understatement for her!!My girl crush!! #Shwetatiwari @varunbadola7 @ATatrari pic.twitter.com/s2cMo3JqIB
— Jeonsine (@jeonsine) October 8, 2020
बता दें कि शो मेरे डैड की दुल्हन में निया शर्मा (अंजलि तत्रारी) अपने पापा अंबर शर्मा (वरुण बडोला) के लिए एक दुल्हन ढूंढ़ने के मिशन पर थीं और अब उसे गुनीत सिक्का (श्वेता तिवारी) के रूप में अपने पापा के लिए एक पार्टनर मिल गया है। अब जबकि निया शर्मा, अंबर और गुनीत की शादी के लिए वेडिंग प्लानर बनी हुई हैं, तो ऐसे में वो शादी की हर रस्म को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्वेता को कोरोना हो गया है। वे 14 दिन तक घर पर क्वारंटाइन रही और अब शूटिंग पर लौट आई हैं। श्वेता ने इस बीच अपना बर्थडे बेटी पलक तिवारी के साथ सेलिब्रेट किया। श्वेता की रियल लाइफ में दो बार शादी हो चुकी हैं। हालांकि, उनकी दोनों ही शादी नहीं चल पाई और वे दोनों ही पतियों से अलग हो गई।