1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shinde accepts false allegation against sanjay kohli bhabi ji ghar par hai controversy
Last Updated : बुधवार, 3 जून 2026 (11:59 IST)

शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला कबुलनामा, 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप था झूठा

Shilpa Shinde shocking confession
फेमस टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने घर-घर पहचान बनाई है। शिल्पा ने इस शो को छोड़ने के बाद प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब एक्ट्रेस ने लगभग एक दशक पुराने इस विवाद पर एक ऐसा सच कबूला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 
 
शिल्पा शिंदे ने माना कि साल 2017 में प्रोड्यूसर संजय कोहली पर लगाया गया उनका यौन उत्पीड़न का आरोप पूरी तरह से झूठा था। शिल्पा शिंदे ने यह हैरान करने वाला खुलासा कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में किया। 
एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त उनके हालात ऐसे बन गए थे कि अपनी बात मनवाने और कानूनी शिकंजे से छूटने के लिए उनके पास 'झूठ' का सहारा लेने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था।
 
क्यों लगाया था यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप?
साल 2016 में जब शिल्पा शिंदे ने सफलता के शिखर पर चल रहे कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' को अचानक छोड़ा, तो मेकर्स ने उन पर अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया। मामला यहीं नहीं रुका, शिल्पा को कानूनी नोटिस भेजे गए और भारी मुआवजे की मांग की गई। शिल्पा के अनुसार, सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने भी उस दौरान उन पर अनौपचारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिया था, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।
 
पॉडकास्ट में अपनी मजबूरी बयां करते हुए शिल्पा ने कहा, मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और विकल्प नहीं बचा था। पुलिस ने मुझसे सीधे कहा था कि अगर आप एफआईआर दर्ज कराना चाहती हैं, तो आपको गंभीर आरोप लगाने होंगे। चूंकि मैं एक लीगल बैकग्राउंड से आती हूं, इसलिए मैं इस प्रक्रिया को समझती थी।
 
शिल्पा शिंदे ने अपनी इस गलती को स्वीकार करते हुए प्रोड्यूसर संजय कोहली से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि इस झूठे केस की वजह से संजय कोहली की समाज और इंडस्ट्री में भारी बदनामी हुई, जिसका उन्हें आज भी अफसोस है। शिल्पा ने बताया कि एक समय खुद संजय कोहली ने भी यह माना था कि शिल्पा को उस वक्त एक ऐसे कोने में धकेल दिया गया था जहां से निकलना उनके लिए नामुमकिन था।
 
एक्ट्रेस ने कहा, आज इस प्लेटफॉर्म के जरिए मैं यह कहना चाहती हूं कि वह आरोप झूठा था। मैं पहली बार यह कबूल कर रही हूं। उस केस के बाद ही हमारा सेटलमेंट हुआ और मेरे जो पैसे तीन-तीन महीने से रुके हुए थे, वे क्लियर किए गए। शिल्पा ने यह भी कहा ‍कि वह हमेशा से इस सच को स्वीकार करना चाहती थीं और जिंदगी ने आज उन्हें यह मौका दे दिया।
 
साल 2025 में शो में वापसी 
इस पूरे विवाद का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि इस कड़वाहट के बावजूद शिल्पा शिंदे की साल 2025 में 'भाबीजी घर पर हैं' शो में दोबारा वापसी हुई। शिल्पा ने बताया कि वह शो के राइटर की वजह से वापस लौटीं और आज प्रोडक्शन टीम और उनके बीच के रिश्ते बेहद सामान्य और अच्छे हैं। पुरानी दुश्मनी को पीछे छोड़कर पूरी टीम अब एक साथ काम कर रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह ने ली मामूली फीस, फिर भी की मोटी कमाई, 'रिस्क मॉडल' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास