गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shardha kapoor hot phootshoot on magzine cover
Written By

मैगजीन के कवर पर छाया श्रद्धा कपूर का दिलकश अंदाज, फोटोशूट हुआ वायरल

मैगजीन के कवर पर छाया श्रद्धा कपूर का दिलकश अंदाज, फोटोशूट हुआ वायरल - shardha kapoor hot phootshoot on magzine cover
अपनी एक्टिंग से लेकर फैशन स्टेटमेंट तक के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस बार एक प्रमुख मैगजीन के अगस्त कवर पर अपने दिलकश लुक के साथ हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।
श्रद्धा कपूर के लिए यह बहुत ही दिलचस्प समय है क्योंकि वह हर तरफ से स्पॉटलाइट का आनंद ले रही है, क्योंकि उनकी कुछ बड़ी और दिलचस्प फिल्में जल्द रिलीज के लिए तैयार हैं।
श्रद्धा कपूर ने नए फोटोशूट में अपने कातिलाना लुक के साथ सभी का दिल जीत लिया है। क्लासिक फैशन सेंस के साथ श्रद्धा मैगजीन कवर पर रफल्स वाले रेड पोल्का-डॉटेड ड्रेस में नज़र आ रही है, जिसे अभिनेत्री ने स्टेटमेंट पॉइंटेड स्टिलेटोस और डैवी मेकप के साथ पूरा किया है और हमेशा की तरह वह बेहद खूबसूरत लग रही है।
साहो की अभिनेत्री एक सोफे पर बैठकर पोज देती हुई नजर आ रही है। वही, अभिनेत्री के करीबी सूत्रों ने खुलासा किया कि उन्होंने इस कवर के लिए अपने सुपर हेक्टिक शूट शेड्यूल से एक दिन का वक्त निकाला था।
श्रद्धा जबकि अपनी तीन बड़ी फिल्मों साहो, छिछोरे और स्ट्रीट डांसर की शूटिंग के लिए एक शहर से दूसरे शहर का सफर कर रही हैं, वही श्रद्धा ने इस शूटिंग के लिए कुछ घंटों के लिए अंताल्या का रुख किया था।
इस साल श्रद्धा के फैंस के लिए बहुत कुछ खास है क्योंकि उनकी दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। प्रभास स्टारर साहो और नितेश तिवारी की छिछोरे के साथ वह जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देंगी और दोनों ही फिल्मों में अभिनेत्री अनदेखे लुक में नज़र आएंगी।
ये भी पढ़ें
क्या आप जानते हैं कि आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया कैसे रैपर बादशाह बन गए?