1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shahrukh Khans Meer Foundation is providing relief kits to 1500 flood affected families in Punjab
Last Modified: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 (17:16 IST)

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

Punjab flood
पंजाब में आई बाढ़ ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। कई एकड़ की फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में कई सेलेब्स पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। शाहरुख खान का मीर फाउंडेशन भी लोकल NGOs के साथ हाथ मिलाकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। 
 
इसके तहत ज़रूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाइयाँ, हाइजीन से जुड़ी चीज़ें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं। यह 
 
पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोज़पुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों को तुरंत स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की ज़रूरतें पूरी की जा सकें, ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवार सम्मान के साथ अपनी ज़िंदगी को दोबारा पटरी पर ला सकें।
 
शाहरुख खान के अलावा सलमान खान, अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे कई सेलेब्स ने पंजाब की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। वहीं कई पंजाबी सिंगर भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
नेटफ्लिक्स फैमिली ड्रामा Unaccustomed Earth में फ्रीडा पिंटो के साथ लीड रोल में नजर आएंगे सिद्धार्थ