शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan to play cameo role in karan johar film shershaah
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (12:46 IST)

ब्रह्मास्त्र के बाद करण जौहर की एक और फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान!

ब्रह्मास्त्र के बाद करण जौहर की एक और फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान! - shahrukh khan to play cameo role in karan johar film shershaah
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी अनाउंसमेंट की थी कि वे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।

 
अब खबरें आ रही है कि शाहरुख खान जल्द ही करण जौहर के बैनर तले बन रही एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का नाम 'शेरशाह' है। शेरशाह एक भारतीय सेना अधिकारी, कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है।
खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान करण जौहर के प्रोडक्शन के तले बनने वाली फिल्म 'शेरशाह' में भी एक कैमियो निभाते नजर आएंगे। ये सब बहुत ही सीक्रेट रख गया है। क्योंकि निर्माता इसे अपने समय पर अनाउंस करना चाहते हैं।
 
ये फिल्म करगिल के हीरो परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा डबल रोल में नजर आएंगे। सिद्धार्थ विक्रम बत्रा और उनके जुड़वा भाई विशाल का रोल निभाएंगे। कियारा आडवाणी फिल्म में विक्रम की मंगेतर डिंपल के रोल में होंगी।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का रोल छोटा सा होगा, लेकिन उनका रोल काफी इम्पैक्ट फुल होगा। शाहरुख का रोल विक्रम की जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण होगा जिसने विक्रम की जिंदगी को शेप देने में बहुत मदद की है।
 
शेरशाह का निर्देशन विष्णुवर्धन कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता, शब्बीर बॉक्सवाला, अजय शाह और हिमांशु गांधी ने ज्वॉइंटली प्रोड्यूस किया है। शेरशाह में सिद्धार्थ और कियारा के अलावा जावेद जाफरी, हिमांशु मल्होत्रा और परेश रावल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
संजय लीला भंसाली पिता की बजाय क्यों जोड़ते हैं अपने नाम के साथ मां का नाम?