शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahrukh khan and alia bhatt to work together again
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 मार्च 2020 (13:59 IST)

आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आएंगे शाहरुख खान!

आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आएंगे शाहरुख खान! - shahrukh khan and alia bhatt to work together again
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस बेसब्री से उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन शाहरुख ने अब तक किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है। शाहरुख की एक नई फिल्म की खबरें सामने आ रही है।

 
खास बात ये है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके साथ दिख सकती हैं। खबर के मुताबिक शाहरुख, सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ इससे पहले रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ वॉर जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ की नई फिल्म में शाहरुख के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। इससे पहले शाहरुख और आलिया साल 2016 में फिल्म डियर जिंदगी में साथ दिखे थे। 
 
शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरों में देखा गया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन की वजह से मुंबई से दूर इस जगह पर फंसे अर्जुन रामपाल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी