सम्बंधित जानकारी
- बोमन ईरानी की फिल्म द मेहता बॉयज का ट्रेलर रिलीज, बाप-बेटे के उलझे रिश्तों की दिखी कहानी
- अप्लॉज एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स ने दो फिल्मों के लिए मिलाया हाथ, जल्द शुरू करेंगे काम
- शूटिंग सेट पर घायल हुईं अर्चना पूरन सिंह, टूटी कलाई
- कांतारा : चैप्टर 1 के लिए कड़ी मेहनत कर रहे ऋषभ शेट्टी, सीखा कलारीपयट्ट और तलवारबाजी
- सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गवर्नर अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित हुए सिकंदर खेर
शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देवा की एडवांस बुकिंग शुरू, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
एक्शन से भरपूर ट्रेलर और दमदार गानों के साथ, ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवा' ने दर्शकों को चौंका दिया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
अब जब मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी है, तो फैंस के लिए यह एक शानदार मौका है अपनी सीट पहले ही बुक करने का। इस घोषणा के साथ ही मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो जारी किया है, जिसमें शाहिद कपूर अपने बेहद दमदार और उग्र पुलिस ऑफिसर अवतार में नज़र आ रहे हैं।
देवा की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म सिर्फ दो दिन में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। एडवांस बुकिंग खुलने के बाद अब दर्शक इस जबरदस्त एक्शन थ्रिलर का सिनेमाघरों में अनुभव लेने के लिए अपनी सीट रिज़र्व कर सकते हैं।
मेकर्स ने शाहिद कपूर का एक दमदार वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह एक खतरनाक, लेकिन करिश्माई पुलिस ऑफिसर के रूप में दिख रहे हैं। इस वीडियो ने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे यह तय हो गया है कि देवा एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने वाली है।
मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रॉशन एंड्रूज़ द्वारा निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित देवा एक जबरदस्त और धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
