'कॉकटेल 2' का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज, समर वाइब्स में दिखी शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री
मैडॉक फिल्म्स ने 'कॉकटेल 2' के पहले गाने 'जब तलक' की झलक दिखा दी है, जो पूरी तरह से समर वाली हवा, रोमांस और दोस्ती का फुल ऑन तड़का है। ये ट्रैक उस यंग, सन-किस्ड वाइब को कैप्चर करता है जो फिल्म की दुनिया को डिफाइन करता है, और सेट करता है एक मॉडर्न कहानी का मूड—प्यार, यारी और बेफिक्र छुट्टियों के मज़ेदार पल।
लव रंजन और तरुण जैन की लिखी ये कहानी, 'कॉकटेल' की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक नया, फ्रेश ट्विस्ट लेकर आती है। प्रीतम का म्यूज़िक, अरिजीत सिंह और अकासा की आवाज और अमिताभ भट्टाचार्य के दिल छू लेने वाले बोल— 'जब तलक' दिल की फीलिंग्स और छुट्टियों वाली चिल एनर्जी का परफेक्ट कॉम्बो है। एक ऐसा गाना जो प्यार, दोस्ती और समर की यादों को सेलिब्रेट करता है।
शाहिद कपूर कहते हैं, जब तलक हम सबके लिए बहुत खास है, खासकर क्योंकि ये कॉकटेल 2 का पहला गाना है। शूट के दौरान सेट पर इतनी पॉजिटिव एनर्जी थी—हमने सच में बहुत मज़े किए। सब कुछ इतना आसान, गर्मजोशी भरा और नैचुरल लगा, और मुझे लगता है वो स्क्रीन पर भी दिखेगा। मुझे पूरा यकीन है कि लोग इस गाने की आनेस्टी और खुशी से कनेक्ट करेंगे।
कृति सेनन ने कहा, जब तलक में एक बेहद प्यारी, फील - गुड वाइब है। इसे शूट करना ऐसा था जैसे दोस्तों के साथ परफेक्ट समर जी रहे हों—हंसी, म्यूज़िक और ढेर सारी मस्ती, वो भी सिसली के खूबसूरत बैकड्रॉप में। शाहिद और रश्मिका के साथ शूट करना धमाकेदार था, और मज़ेदार ये था कि इंटरनेशनल क्रू और डांसर्स भी गाने की धुन में खो गए थे!
रश्मिका मंदाना कहती हैं, मेरे लिए जब तलक प्यार, दोस्ती और उन बेफिक्र छुट्टियों के पलों के बारे में है जिन्हें आप हमेशा संभाल कर रखना चाहते हो। गाने में एकदम एकदम हवादार और खुशनुमा माहौल है। और शाहिद और कृति के साथ काम करना तो सुपर फन था!
प्रीतम बताते हैं, मैडॉक टीम को म्यूज़िक से खास प्यार है, और इस बार #जबतलक के लिए आइडिया था ऐसा गाना बनाना जो हल्का, ब्रीज़ी और दिल से इमोशनल हो… अमिताभ के दिलचस्प बोल और अरिजीत व अकासा की वर्सेटिलिटी ने उस मूड को पूरी तरह जिंदा कर दिया!
अपने कैची टून, बीचसाइड वॉर्म्थ और झूमने पर मजबूर कर देने वाली धुन के साथ “जब तलक” सेट कर रहा है “कॉकटेल 2” का परफेक्ट माहौल—जहां म्यूज़िक सिर्फ सुना नहीं जाता, महसूस भी किया जाता है।