मंगलवार, 17 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shadab jakati youtuber rape case fir details viral news
Last Modified: शनिवार, 7 फ़रवरी 2026 (12:42 IST)

मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती पर रेप का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR

Shadab Jakati
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर सुर्खियों में हैं। '10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी?' डायलॉग से रातों-रात मशहूर हुए शादाब पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने शादाब पर रेप और बंधक बना कर रखने के आरोप लगाए हैं। 
 
शादाब पर एक साल तक बंधक बनाकर रखनेल जबरन गर के सारे काम कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप है। शादाब जकाती के खिलाफ मेरठ के इंचौली थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 64 (दुष्कर्म), 352 (मारपीट) और 351(3) (जान से मारने की धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
 
मूल रूप से झारखंड की रहने वाली पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि शादाब जकाती ने उसे वीडियो प्रमोशन के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उसे करीब एक साल तक बंधक बनाकर रखा। महिला का दावा है कि शादाब ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। FIR में शादाब की पत्नी और बेटे पर भी महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
 

शादाब जकाती की सफाई

मामला दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उस महिला की आर्थिक मदद की और उसके बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी उठाया। शादाब का दावा है कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हैं और यदि उनके खिलाफ कोई भी सबूत मिलता है, तो वह अपनी गर्दन कटाने को तैयार हैं।
 
शादाब ने कहा कि मैं कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं। लोग मेरे खिलाफ पड्यंत्र रच रहे हैं और बार-बार मुझे फंसा रहे हैं। मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। 
 

शादाब जकाती का ड्राइवर से स्टार बनने तक का सफर

शादाब जकाती की लोकप्रियता का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मेरठ के एक छोटे से गांव इंचौली से ताल्लुक रखने वाले शादाब कभी सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करते थे। उनका जीवन तब बदला जब उनका एक फनी वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पूछते हैं, '10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी?' इस एक लाइन ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।
ये भी पढ़ें
फिर मुश्किल में फंसी 'हेरा फेरी 3', साउथ प्रोड्यूसर ने किया राइट्स का दावा, कोर्ट पहुंचा मामला