सोमवार, 8 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sayani Gupta started her career at the age of 5 working as a voice over artist
Last Modified: गुरुवार, 9 अक्टूबर 2025 (12:36 IST)

सयानी गुप्ता ने 5 साल की उम्र में शुरू कर दिया था अपना करियर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर करती थीं काम

Sayani Gupta Birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता लीक से हटकर रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। सयानी 9 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'सेकेंड मैरिज डॉट कॉम' से की थी। 
 
सयानी एक्टिंग के अलावा वॉयस ओवर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस जब 5 साल की थीं तब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में की थी। सयानी का बचपन का ज्यादा समय ऑल इंडिया रेडियो के स्टूडियो में बीता है क्योंकि उनके पापा अनाउंसर, म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर थे। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान सयानी ने बताया था कि जब वे 5 साल की थीं तो उन्हें रेडियो विज्ञापन का एक काम मिला था। इस काम के लिए उन्हें 500 रुपए मिले थे। 
 
सयानी गुप्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा किया था। इंडस्ट्री में चले #MeToo कैंपेन के दौरान सयानी ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। 
 
सयानी ने बचपन अपने साथ हुई एक घटना को साझा करते हुए कहा था कि जब मैं 7-8 साल की थी तो मुझे एक बुढ़े आदमी ने बस में घेर लिया था, उस समय मैंने खुद को बचाने के लिए उसके पैर को कुचल दिया जिससे वह चिल्लाने लगा। इसलिए अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा करना बेहद जरूरी है। महिलाओं को ऐसे लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए जिनके इरादे गलत हों।
 
सयानी ने बचपन में अपने साथ हुई इस घटना को साझा करते हुए सलाह दी थी कि सभी महिलाओं को अपना बचाव खुद करना चाहिए। सयानी फिल्म फुकरे रिटर्न्स जग्गा जासूस और फैन में भी नजर आ चुकी हैं।
 
सयानी गुप्ता पार्च्ड, फैन, बार बार देखो, जॉली एलएलबी 2, द हंगरी, जग्गा जासूस, जब हैरी मेट सेजल, फुकरे रिटर्न्स, आर्टिकल 15 और पगलैट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने आर्टिकल 15 से अपने सिंगिंग करियर की भी शुरुआत की थी। सयानी गुप्ता कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
 
ये भी पढ़ें
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का अगला शेड्यूल पुणे में हो रहा शुरू, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग की होगी शूटिंग