सम्बंधित जानकारी
- 'गवर्नर' का 90 के दशक वाला ऑफर, मात्र इतने रुपए में देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
- राम चरण की 'पेड्डी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- 'कॉकरोच जनता पार्टी को टक्कर देने आई एल्विश यादव की 'खरगोश जनता पार्टी, घोषणापत्र भी जारी किया
- प्राइम वीडियो की मच-अवेटेड इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर 'राख' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज
- दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'भारत भाग्य विधाता, कंगना रनौत ने जताया सीएम रेखा गुप्ता का आभार
सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, कोर्ट ने दी सुरक्षा
अपने डांस और गानों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर हरियाणवी डांसर, सिंगर और 'बिग बॉस 11' फेम सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (यशवीर साहू) के खिलाफ कानूनी मोर्चा खोल दिया है।
सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट का रुख करते हुए अपने पति पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिल्ली की अदालत ने सपना चौधरी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उन्हें अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है और उनके पति वीर साहू के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।
प्रोटेक्शन ऑफ वीमेन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट (घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005) के तहत दायर इस याचिका पर सुनवाई करते हुए ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि वीर साहू अगली सुनवाई की तारीख तक किसी भी रूप में याचिकाकर्ता (सपना चौधरी) से संपर्क नहीं कर सकते।
अदालत ने वीर साहू को सपना चौधरी के अस्थाई या स्थाई निवास स्थान, उनके कार्यस्थल और उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर वेन्यू पर जाने से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रोटेक्शन ऑफिसर को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
सपना चौधरी की ओर से अदालत में पेश हुईं वरिष्ठ वकील प्रीति सिंह ने दलील दी कि यदि सपना को तुरंत कानूनी सुरक्षा नहीं मिली, तो उनकी गरिमा, निजी सुरक्षा और प्रोफेशनल करियर को अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है। कोर्ट के समक्ष केवल मौखिक आरोप नहीं लगाए गए, बल्कि पुख्ता सबूत भी पेश किए गए।
सपना चौधरी की ओर से अदालत में पेश हुईं वरिष्ठ वकील प्रीति सिंह ने दलील दी कि यदि सपना को तुरंत कानूनी सुरक्षा नहीं मिली, तो उनकी गरिमा, निजी सुरक्षा और प्रोफेशनल करियर को अपूर्णीय क्षति पहुंच सकती है। कोर्ट के समक्ष केवल मौखिक आरोप नहीं लगाए गए, बल्कि पुख्ता सबूत भी पेश किए गए।
याचिका के साथ सपना चौधरी की शारीरिक चोटों की तस्वीरें और पति द्वारा दी गई धमकियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में कोर्ट को सौंपी गई। इन प्राथमिक सबूतों को देखने के बाद अदालत ने माना कि पहली नजर में मामला गंभीर है और वीर साहू को समन जारी करते हुए सपना को तुरंत सुरक्षा देना आवश्यक है।
सपना चौधरी इन दिनों अपनी नई फिल्म मोमाकु को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रीमियर और प्रमोशन के सिलसिले में उन्हें कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है। सपना की लीगल टीम ने कोर्ट को बताया कि उन्हें इस बात की गंभीर आशंका थी कि उनके पति इन सार्वजनिक कार्यक्रमों में आकर हंगामा खड़ा कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता था।
सपना चौधरी और हरियाणा के मशहूर सिंगर-एक्टर वीर साहू के बीच लगभग चार साल तक अफेयर रहा था, जिसके बाद साल 2020 में दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद उनके दो बेटे हुए पोरस और शबीर हुए। खबरों के मुताबिक, घरेलू कलह और मारपीट के बाद सपना अपना ससुराल छोड़कर दिल्ली के नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही हैं।
