1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sambhavna seth reveals baby boy yugaarth and baby girl dhwajah name ceremony

संभावना सेठ ने दिखाईं जुड़वां बच्चों की पहली झलक, अनोखे नामों का किया खुलासा

Sambhavna Seth Twins
मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर आखिरकार वो खुशियां आ ही गईं, जिसका उन्हें पिछले एक दशक से इंतजार था। इस स्टार कपल ने आधिकारिक तौर पर अपने जुड़वां बच्चों को दुनिया से रूबरू करा दिया है। 
 
संभावना और अविनाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बच्चों के बेहद अनोखे और खूबसूरत नामों का खुलासा किया है, जिसके बाद से ही फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं। संभावना सेठ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई प्यारी पारिवारिक तस्वीरें साझा की हैं। 
 
ये तस्वीरें उनके घर पर आयोजित हुए एक छोटे और निजी नामकरण समारोह की लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संभावना ने कैप्शन में लिखा, 'मिलिए हमारे बेटे 'युगार्थ' (YUGAARTH) और बेटी 'ध्वजाह' (DHWAJAH) से।'
सामने आई तस्वीरों में संभावना और अविनाश का पारंपरिक लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। संभावना जहां लाल रंग की कुर्ती में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अविनाश नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों अपने नवजात बच्चों को गोद में लिए हुए प्यार से निहारते और कैमरे के सामने मुस्कुराते दिख रहे हैं। हालांकि, कपल ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए अभी बच्चों के चेहरे इमोजी से छिपाकर रखे हैं।
 
सरोगेसी के जरिए हुआ बच्चों का जन्म
बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को सरोगेसी के माध्यम से अपने इन जुड़वां बच्चों का दुनिया में स्वागत किया था। इन नन्हे मेहमानों के आने से कपल के जीवन का सबसे लंबा और भावुक सफर एक खूबसूरत मोड़ पर पहुंच गया है। बच्चों के जन्म के बाद से ही संभावना के घर में जश्न का माहौल है और अब नामकरण की रस्म भी पूरी हो चुकी है।
 
संभावना और अविनाश के लिए माता-पिता बनने का यह सफर आसान नहीं था। यह खुशियां उनके जीवन में सालों के दर्द, असफलताओं और आंसुओं के बाद आई हैं। संभावना ने अपने यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपनी इस पूरी जर्नी को फैंस के साथ खुलकर शेयर किया था।
 
शादी के 10 सालों के दौरान कपल ने माता-पिता बनने के लिए हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने कई बार आईवीएफ ट्रीटमेंट का सहारा लिया, जो हर बार असफल रहा। इस दौरान संभावना को कई बार दर्दनाक मिसकैरेज का सामना भी करना पड़ा। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद भी इस कपल ने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार सरोगेसी के जरिए उनका माता-पिता बनने का सपना सच हो गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'सैयारा' की पहली सालगिरह पर वेम्बली स्टेडियम में लॉन्च हुआ कलेक्टर्स एडिशन विनाइल एलपी