1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan surprises fans with teri sexy beauty new song from matrubhumi movie

सुबह 5 बजे सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, रिलीज किया 'मातृभूमि' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'

Salman Khan
डिजिटल दौर में जहां फिल्मों के गानों और ट्रेलर्स की रिलीज टाइमिंग हफ्तों पहले से तय की जाती है, वहीं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान अपने ही नियमों पर चलते हैं। सोशल मीडिया ट्रैकिंग और एल्गोरिदम के इस ज़माने में सलमान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें किसी पारंपरिक मार्केटिंग स्ट्रेटेजी की ज़रूरत नहीं है। 
 
बुधवार की सुबह जब आधा देश सो रहा था, तब सलमान ने बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी अपकमिंग 'मातृभूमि' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज कर इंटरनेट पर हलचल मचा दी।
 
सुबह 5 बजे पोस्ट की फ्लाइट की 'डिपार्चर टाइमिंग'
बुधवार सुबह करीब 5 बजे सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए गाने का टीजर साझा किया। पोस्ट के साथ सलमान ने बेहद ही मजेदार और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में एक कैप्शन लिखा, "डिपार्चर टाइम 5:12 am... फ्लाइट ऑन टाइम, 2 पेग डाउन टेकिंग ऑफ विथ माई सेक्सी ब्यूटी... पता नहीं कहाँ मैं लैंड करूं।"
 
इसके साथ उन्होंने हैशटैग #TeriSexyBeauty Out Now का इस्तेमाल किया और प्रशंसकों को पूरा गाना यूट्यूब पर देखने के लिए अपने बायो में दिए गए लिंक पर रिडायरेक्ट किया। गानों के प्रमोशन के तय ट्रेंड्स से हटकर सुबह-सुबह हुए इस ड्रॉप ने यूज़र्स को पूरी तरह से चौंका दिया।
 
यूट्यूब पर रिलीज हुआ यह गाना सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का हिस्सा है। गाने के संगीतकार हिमेश रेशमिया है। सलमान खान और मुस्कान ने गाने को आवाज दी है। वहीं साजिद खान गीतकार है। 
 
यह गाना प्यार, मस्ती और थोड़े से पागलपन का एक चटपटा मिश्रण है, जो दर्शकों को ताजगी भरे रोमांस और बेफिक्र पलों का अहसास कराता है। वीडियो में सलमान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी मजेदार दिखाई दे रही है।
 
सलमान के इस अचानक और अजीब टाइमिंग वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक तरफ जहां फैंस उनके इस अनपेक्षित अंदाज़ की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग गाने के फ्लेवर और फिल्म के जॉनर को लेकर भ्रमित हैं।
 
एक फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'सलमान भाई का स्लीप साइकिल बिल्कुल मेरे जैसा है।' वहीं दूसरे फैन ने सवाल उठाया, 'क्या यह गलती से शेयर हो गया या फिर यह 'सलमान बीइंग सलमान' वाला मामला है?0
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि 'मातृभूमि' जैसी गंभीर और युद्ध पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में इतना हल्का-फुल्का और मस्ती भरा गाना कैसे फिट बैठता है। एक यूजर ने लिखा, 0गाना मजेदार है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इस फिल्म में यह क्या कर रहा है?'
 
सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की निर्माता सलमा खान हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म पहले इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। अभी तक नई रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'कुछ तो लोग कहेंगे', 4000 करोड़ की 'रामायण' की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब