1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan predicted sonakshi sinha zaheer iqbal love story before they confessed relationship

'सब दिख रहा है...' जब सलमान खान के पकड़ लिया था सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल का सीक्रेट रोमांस

Sonakshi Sinha
बॉलीवुड की गलियारों में सितारों के लिंक-अप और ब्रेक-अप की खबरें आम हैं, लेकिन कुछ लव स्टोरीज ऐसी होती हैं जो सालों तक दुनिया की नजरों से छिपी रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। दोनों ने शादी के बंधन में बंधने से पहले सालों तक अपने रिश्ते को मीडिया और फैंस से छुपाकर रखा। 
 
लेकिन सलमान खान की पारखी नजरों से सोनाक्षी और जहीर का इश्क छुप नहीं सका। हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के मशहूर चैट शो 'डबल डेट' में पहुंचे इस कपल ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। सोनाक्षी और जहीर ने बताया कि कैसे सलमान खान ने उनके रिश्ते को उस वक्त पहचान लिया था, जब वे खुद भी इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।
भाईजान ने दी थी 'ब्रेक-अप' की मजेदार चेतावनी
चैट शो के दौरान जहीर इकबाल ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया, "सलमान भाई ने हमें तब देख लिया था, जब हमने खुद एक-दूसरे को हां नहीं कहा था। उन्हें हमारे बताने से पहले ही सब कुछ पता चल चुका था।"
 
सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वे दोनों हर बार सलमान के सामने अपने रिश्ते से मुकर जाते थे। सोनाक्षी ने हंसते हुए बताया, हमारे बीच एक अलग ही वाइब चल रही थी और सलमान भाई बिल्कुल भी बेवकूफ नहीं हैं। जब भी वो मुझसे पूछते, हम साफ मुकर जाते और कहते कि 'ऐसा कुछ नहीं है'। फिर एक दिन उन्होंने हमें एक बेहद मजेदार लेकिन हैरान करने वाली चेतावनी दी।
 
सलमान खान ने कपल से कहा था: "देखो, एक दिन तुम दोनों का ब्रेक-अप होगा। तू (सोनाक्षी) यहां आकर रोएगी और वह (जहीर) वहां जाकर रोएगा। मैं तुम दोनों से बहुत प्यार करता हूं और मैं किसी एक का पक्ष नहीं लेना चाहता।" सलमान खान की यह बात सुनकर सोनाक्षी और जहीर पूरी तरह से सन्न रह गए थे क्योंकि भाईजान ने उनके छिपे हुए रिश्ते का पूरा फ्यूचर प्लान ही भांप लिया था।
 
सोनाक्षी ने उस वाकये को भी याद किया जब सलमान खान ने आखिरकार उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। यह वाकया एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान का है। सलमान खान अचानक जहीर के पास गए और बेहद कैजुअल अंदाज में सिर्फ तीन शब्द कहे— "दिख रहा है सब।"
इन तीन शब्दों ने सोनाक्षी और जहीर को यह अहसास करा दिया कि अब छुपाने के लिए कुछ नहीं बचा है। सलमान खान ने उनकी बॉडी लैंग्वेज और केमिस्ट्री से सब कुछ समझ लिया था, जिसके बाद दोनों के पास इनकार करने का कोई रास्ता नहीं बचा था।
 
दिलचस्प बात यह है कि सोनाक्षी और जहीर की इस खूबसूरत लव स्टोरी की शुरुआत भी सलमान खान की एक पार्टी से ही हुई थी। साल 2017 में पहली बार मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लगभग 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने और अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्राइवेट रखने के बाद, इस कपल ने 23 जून 2024 को 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत शादी कर ली।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस का मेगा मिशन, 12 शहरों में पहुंचेगी पूरी टीम