शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan issued weapon licence after death threat recieved
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 अगस्त 2022 (11:27 IST)

सलमान खान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, जान से मारने की मिली है धमकी

सलमान खान को मिला बंदूक रखने का लाइसेंस, जान से मारने की मिली है धमकी | salman khan issued weapon licence after death threat recieved
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को बीते दिनों जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद सलमान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। वहीं सलमान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर बंदूक रखने के लिए लाइसेंस की अर्जी दी थी। 

 
अब खबर आ रही है कि सलमान खान को आत्मरक्षा के लिए बंदूक रखने का लाइसेंस मिल गया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि सलमान खान को आर्म्स लाइसेंस जारी कर दिया गया है। उन्होंने इसके लिए अप्लाई किया था।
 
वहीं अब सलमान खान ने अपनी सुरक्षा के लिए एक बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी है। सलमान खान अब सफेद कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार में चलने लगे हैं। हालांकि, उनकी नई कार लेटेस्ट मॉडल नहीं है, लेकिन यह बुलेटप्रूफ कार उन्हें सुरक्षित रखने का काम करेगी। इतना ही नहीं उनके साथ हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड्स का एक दस्ता भी रहता है। 
 
पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को एक और धमकीभरा लेटर मिल था। सलमान खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से ही सलमान पब्लिक के बीच कम ही नजर आते हैं। वह ईद के मौके पर फैंस का अभिनंदन करने भी अपनी बालकनी में नहीं आए थे। 
ये भी पढ़ें
ट्रेंड हुआ #BoycottLaalSinghChaddha, आमिर खान बोले- लोगों को लगता है मुझे इस मुल्क से प्यार नहीं...