मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan helped choreographer saroj khan her daughter reveals
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (14:27 IST)

सलमान खान उठा रहे थे सरोज खान के इलाज का खर्च, बेटी सुकैन खान ने किया खुलासा

सलमान खान उठा रहे थे सरोज खान के इलाज का खर्च, बेटी सुकैन खान ने किया खुलासा - salman khan helped choreographer saroj khan her daughter reveals
कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 वर्ष की उम्र में 3 जुलाई को निधन हो गया। उनके इंतकाल से इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। बीती 24 जून को उनको सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरोज खान के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन उठा रहा था। वहीं, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने भी सरोज खान के इलाज में मदद की थी। 
खबरों के अनुसार सरोज खान की बेटी सुकैना ने भी खुलासा किया है कि सरोज खान के पास काम खत्म होने के बाद से ही लगातार सलमान खान उनकी देखभाल कर रहे थे। जब से सरोज खान सांस लेने में तकलीफ के चलते हैं अस्पताल में भर्ती हुई थीं, तभी से सलमान उनका खर्चा उठा रहे थे।

इसके अलावा सुकैना ने बताया है कि सलमान ने उनके बेटे के दिल की सर्जरी करवाने में भी मदद की थी। सुकैना ने सरोज खान के गुजर जाने के बाद मीडिया में बताया है कि सलमान खान उनके परिवार की सहायता करने के लिए अंतिम समय तक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा, सलमान के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे और उन्होंने पिछले साल केरल में मेरे बेटे के दिल की सर्जरी करवाने में भी मदद की थी। जब भी हमें किसी चीज की जरूरत पड़ी वह हमेशा हमारे साथ खड़े हुए थे। एक बार मेरी मां नमाज करके उठीं तो उन्होंने बताया कि वह सलमान खान की खुशी के लिए प्रार्थना कर रही थीं। 
 
सरोज खान से हुए सलमान के विवाद पर सुकैना ने कहा, कुछ सालों पहले उनका थोड़ा बहुत मनमुटाव हुआ था, लेकिन वो जल्द ही खत्म हो गया था। मुझे नहीं पता लोग ऐसी नेगेटिव बातें क्यों कर रहे हैं उनके बारे में। सलमान हर किसी के लिए खड़े होते हैं। वह हर किसी की मदद करते हैं लेकिन कई बार तो अपनी मदद की जानकारी वह किसी को देते भी नहीं है। 
 
ये भी पढ़ें
अजय देवगन के फैस के लिए बुरी खबर, अब 2021 में रिलीज होगी फिल्म 'मैदान'