शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan driving auto rickshaw in panvel video goes viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (11:08 IST)

पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा दौड़ाते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल

पनवेल की सड़कों पर ऑटो रिक्शा दौड़ाते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल - salman khan driving auto rickshaw in panvel video goes viral
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर समय गुजार रहे हैं। 27 दिसंबर को सलमान ने फार्महाउस पर ही परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

 
वहीं अब सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पनवेल की सड़कों पर ऑटो चलाते नजर आ रहे हैं। ऑटो-रिक्शा चलाते समय सलमान नीली टी-शर्ट और टोपी पहने हुए है। वह जिस ऑटो रिक्शा को चला रहे हैं उसमें सवारी भी बैठी हुई हैं। 
 
सलमान खान के फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। बता दें सलमान को जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सांप ने काटा लिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। सलमान को सांप ने तीन बार काटा था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आखिरी बार 'अंतिम' में नजर आए थे। वह जल्द ही किक 2, टाइगर 3 और कभी ईद कभी दीवाली में दिखेंगे।
 
ये भी पढ़ें
कोरोनावायरस की चपेट में आईं एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर