गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Saina Nehwal, Biopic, Parineeti Chopra, Release Date
Written By
Last Modified: मंगलवार, 2 मार्च 2021 (15:13 IST)

साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' का टीज़र आया सामने, रिलीज डेट घोषित

साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' का टीज़र आया सामने, रिलीज डेट घोषित - Saina Nehwal, Biopic, Parineeti Chopra, Release Date
साइना नेहवाल पर बायोपिक बनाने का काम लंबे समय से चल रहा है। फिल्म पूरी हो चुकी है और अब यह मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीज़र सामने आया है, जिसमें साइना के रूप में परिणीति चोपड़ा की झलक दिखलाई है। 
 
साइना नेहवाल बैडमिंटन में भारत की बड़ी खिलाड़ी हैं। उनकी कहानी कई बच्चों और युवाओं को प्रेरित करेगी। बैडमिंटन की लोकप्रियता में भी इजाफा हो। 
 
फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है। अमोल ने 'तारे जमीं पर' जैसी फिल्म लिखी है और 'स्टेनले का डिब्बा' जैसी फिल्म भी निर्देशित की है। 
 
'साइना' 26 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। उम्मीद है कि इस फिल्म को दर्शक मिलेंगे।