मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rrr jr ntrs entry scene greeted by fireworks in cinemas
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 मार्च 2022 (11:20 IST)

आरआरआर : जूनियर एनटीआर की एंट्री देख फैंस हुए एक्साइटेड, थिएटर में की आतिशबाजी

आरआरआर : जूनियर एनटीआर की एंट्री देख फैंस हुए एक्साइटेड, थिएटर में की आतिशबाजी | rrr jr ntrs entry scene greeted by fireworks in cinemas
एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने फेवरेट स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण को एक साथ पर्दे पर देखकर फैंस बेहद खुश है। कोरोना की वजह से लंबे समय से अटकी 'आरआरआर' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

 
फिल्म रिलीज होते ही हंगामा मच गया है। कई जगह फिल्म के पोस्टर का दूध से अभिषेक किया गया। वहीं हैदराबाद के एक थिएटर में में तो जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन में थिएटर्स के अंदर ही फैंस ने जमकर आतिशबाजी कर दी। 
 
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें फैंस जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन पर सीट पर बैठे हुए आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। 
 


वहीं एक फैन पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, जूनियर एनटीआर के फैंस को उनकी एंट्री के बाद थिएटर में झंडे लहराते देखा जा सकता है। झंडे पर जूनियर एनटीआर की तस्वीर है। हर कोई फिल्म में जूनियर एनटीआर के अभिनय की तारीफ कर रहा है। 
 
बता दें कि फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फैंस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड आरआरआर के नाम दर्ज हुआ है। 
 
ये भी पढ़ें
एक और एक्ट्रेस ने छोड़ी शोबिज की दुनिया, अब चलेंगी अध्यात्म की राह पर