गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rrr box office collection film new record crosses 1000 crore worldwide
Written By
Last Modified: रविवार, 10 अप्रैल 2022 (16:33 IST)

बॉक्स ऑफिस पर 'आरआरआर' का तूफान, फिल्म ने किया 1000 करोड़ का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 'आरआरआर' का तूफान, फिल्म  किया 1000 करोड़ का कलेक्शन | rrr box office collection film new record crosses 1000 crore worldwide
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते बाद वर्ल्ड वाइल्ड 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म आरआरआर 1000 करोड़ की कमाई करने वाली भारत की तीसरी फिल्म बन गई है।
 
फिल्म आरआरआर ने 16वें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ के आंकड़े को छुआ। इससे पहले प्रभास की बाहुबली और आमिर खान की दंगल इस मुकाम तक पहुंच चुकी है। फिल्म का हिन्दी कलेक्शन भी 250 करोड़ रुपए के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच रहा है। आने वाले समय में यह फिल्म और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
 
फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशक एसएस राजामौली ने किया है। इस फिल्म का बजट लगभग 550 करोड़ रुपए है। 
 
ये भी पढ़ें
पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : स्वर्ग के द्वार पर स्पेलिंग बताओ