शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Riya Sen, Hot Photos, Hot Actress, Bollywood News in Hindi
Written By WD Entertainment Desk

रिया सेन हुईं 42 वर्ष की, हॉट फोटो के लिए रही हैं मशहूर

रिया सेन हुईं 42 वर्ष की, हॉट फोटो के लिए रही हैं मशहूर - Riya Sen, Hot Photos, Hot Actress, Bollywood News in Hindi
‍रिया सेन 24 जनवरी को 42 वर्ष की हो गई हैं। वे अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन भी मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं।



कोलकाता में जन्मी रिया सेन भी एक्ट्रेस बनी। कुछ तमिल फिल्म करने के बाद 2001 में हिंदी फिल्मों में 'स्टाइल' से उन्होंने कदम रखा।



रिया सेन ने कुछ बंगाली फिल्में भी की, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली।



रिया सेन अपने हॉट फोटो के कारण सदैव चर्चा में रहीं। वे अपने ग्लैमरस अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।



अगस्त 2017 में रिया ने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। 

रिया सेन 5 भाषाओं की जानकार हैं। वह हिंदी, बंगाली, तमिल, मलयालम और इंग्लिश अच्छी तरह से बोल लेती हैं।
ये भी पढ़ें
अपनी निर्मित फिल्मों के जरिए सुभाष घई ने किया दर्शकों के दिलों पर राज