बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rhea chakraborty may enter in bigg boss 14
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (15:37 IST)

क्या ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद बिग बॉस 14 में एंट्री करेंगी रिया चक्रवर्ती?

क्या ड्रग्स केस में जमानत मिलने के बाद बिग बॉस 14 में एंट्री करेंगी रिया चक्रवर्ती? - rhea chakraborty may enter in bigg boss 14
सलमान खान के पॉपुलर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस बार शो में वह मजा नहीं दिख रहा है। वहीं कई दर्शक चाहते हैं कि शो में ड्रग्स केस में जेल ही हवा खा चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की एंट्री हो।

 
खबरों के अनुसार शो की कम टीआरपी को देखते हुए बिग बॉस ने भी रिया को शो में लाने की इच्छा जताई है। हालांकि रिया की तरफ से भी अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स शो में तड़का लगाने के लिए रिया को घर में लाना चाहते हैं।
ये भी कहा जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं हैं। इसलिए हो सकता है इस शो को माध्यम से दोनों की जरूरतें पूरी हो सकें।
 
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपुत की मौत से पहले विदेशों में छुट्टियां मनाने जाती थीं। काफी सारा पैसा शॉपिंग पर भी खर्च करती थीं। लेकिन ड्रग्स केस में फंसने के बाद अब बताया जा रहा है ‍कि रिया के हाथ खाली हो चुके हैं। वहीं उन्हें अपनी इमेज सुधारने के लिए मेकओवर करना है। इसके लिए बिग बॉस से बेहतर प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है।
 
खबरों के अनुसार शो में आकर रिया चक्रवर्ती अपने और सुशांत के रिश्ते को बारे में कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं। ड्रग्स केस के बारे में अपनी बात रख सकती हैं। रिया जेल में बिताए दिनों के बारे में भी बात कर सकती हैं। हालांकि इसमें एक दिक्कत यह है कि रिया को इस शर्त पर जमानत मिली है कि उन्हें रोज पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी और विदेश जाने से पहले पुलिस को इन्फॉर्म करना होगा।
 
ऐसे में बिना सीबीआई के इजाजत के उनका शो में जाना मुश्किल ही लगता है। लेकिन आने वाले सालों में शायद फैंस रिया को बिग बॉस में देख पाएं। ऐसा होने से फैंस रिया के पहलू को भी समझ पाएंगे। 
 
ये भी पढ़ें
फैंस के लिए खुशखबरी, संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, पोस्ट लिखकर बोले- ईश्वर कठिन लड़ाइयां मजबूत लड़ाकों को देता है