गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rhea chakraborty come back at mumbai apartment after summoned by ed
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (15:50 IST)

सुशांत सुसाइड केस : कई दिनों से गायब रिया चक्रवर्ती लौटीं अपने घर!

सुशांत सुसाइड केस : कई दिनों से गायब रिया चक्रवर्ती लौटीं अपने घर! - rhea chakraborty come back at mumbai apartment after summoned by ed
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को समन भेजा है। इससे पहले खबरें थी रिया अपना घर छोड़कर अपने परिवार के साथ फरार हो गई हैं।

 
बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से किसी गुप्त जगह पर रह रही थीं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि रिया अपने मुंबई वाले फ्लैट पर वापस आ गई हैं। रिया को कल यानी 7 अगस्त को मुंबई में ईडी के सामने पेश होना होगा। ईडी ने बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर पिछले हफ्ते रिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 
 
ऐसी भी खबरें आ रही थी कि रिया को ठिकाना बदलने में मुंबई पुलिस उनका सहयोग कर रही है। पटना पुलिस की टीम को रिया की भनक न लगे लिहाजा उसे सेफजोन में रखा जा रहा था। दूसरी ओर पटना पुलिस की एसआईटी भी रिया चक्रवर्ती पर लगातार नजर रख रही थी।
 
बताया जा रहा था कि सियासी महकमे में रिया चक्रवर्ती की अच्छी-खासी पैठ है। हालांकि समन जारी होते ही रिया को अपने घर वापस लौटना पड़ा। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस में रिया खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने रिया पर आरोप लगाए थे कि रिया की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसके अकाउंट से करोड़ों का हेर-फेर किया गया था।
 
ये भी पढ़ें
इच्छाधारी नागिन बनकर आ रहीं हिना खान, इस दिन से शुरू होगा 'नागिन 5'