गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. remo dsouza feels salman khan starrer race 3 is not a flop film
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (12:11 IST)

इस वजह से रेस 3 को फ्लॉप फिल्म नहीं मानते हैं रेमो डिसूजा

इस वजह से रेस 3 को फ्लॉप फिल्म नहीं मानते हैं रेमो डिसूजा - remo dsouza feels salman khan starrer race 3 is not a flop film
कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' हाल ही में रिलीज हुई है। डांस पर आधारित इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोड में हैं।

 
हाल ही में रेमों ने सलमान खान स्टारर 'रेस 3' की विफलता पर बात की है। रेमो ने साल 2018 में सलमान खान को लेकर फिल्म रेस 3 बनाई थी हालांकि फिल्म उम्मीद के अनुरूप कारोबार नहीं कर सकी। रेस 3 को असफल फिल्म माना गया। 
लेकिन रेमो डिसूजा रेस 3 को फ्लॉप फिल्म नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि अन्‍य फिल्‍में 120 से 130 करोड़ रुपए का बिजनेस कर ब्‍लॉकबस्‍टर घोषित कर दी जाती हैं लेकिन लोगों को लगता है कि उनकी रेस 3 ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा परफॉर्म नहीं किया।
 
रेमो ने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि रेस 3 असफल फिल्‍म थी। लोग फिल्‍मों पर बात करते हैं, फिर चाहे वह हिट हो, फ्लॉप हो या फिर ब्‍लॉकबस्‍टर लेकिन अब उनका फोकस बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन और यह जानने पर होता है कि फिल्‍म ने पहले वीकेंड में कितनी कमाई की। 
 
बता दें कि रेस 3 की रिलीज के बाद ऐसी खबरें आई थी कि रेमो और सलमान खान के बीच अनबन हो गई है। इस बारे में बात करते हुए रेमो ने कहा था कि उनकी इक्वेशन अब भी अद्भुत है। वे अब भी मिलते हैं और फिल्‍मों पर चर्चा करते हैं। रेमो के मुताबिक, वे दोनों अपनी-अपनी फिल्‍मों में बिजी हैं।
 
ये भी पढ़ें
'जयेशभाई जोरदार' में यह एक्ट्रेस निभाएंगी रणवीर सिंह की मां का किरदार