1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rashmika mandanna vijay deverakonda wedding udaipur february 2026
Last Updated : मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 (18:00 IST)

रश्मिका–विजय की रॉयल वेडिंग की तैयारी, उदयपुर के पैलेस में 26 फरवरी को सात फेरे लेने की चर्चा

Rashmika and Vijay
साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और पसंदीदा स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर एक बार फिर शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जोड़ी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में शादी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद निजी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे।
 
सूत्रों के अनुसार, शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में होगी, जहां शाही अंदाज में सभी रस्में निभाई जाएंगी। रश्मिका और विजय पहले ही अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में सगाई कर चुके हैं, हालांकि दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 
हैदराबाद में होगा फिल्म इंडस्ट्री के लिए रिसेप्शन
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैदराबाद में एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित करेंगे। इस रिसेप्शन में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह रिसेप्शन ग्रैंड लेवल पर होगा, जहां इंडस्ट्री के दोस्त और सहयोगी इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मनाएंगे।
 
सगाई और शादी पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं
हालांकि शादी और सगाई की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं, लेकिन दोनों कलाकारों ने अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने शादी की अफवाहों पर बेहद संकोच भरा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह फिलहाल न तो किसी बात की पुष्टि करना चाहेंगी और न ही इनकार। सही समय आने पर ही वह इस बारे में बात करेंगी।
 
लंबे समय से साथ दिखता रहा है कपल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कभी खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फिल्मों को सपोर्ट करना हो या पब्लिक इवेंट्स में साथ मौजूद रहना, दोनों की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा का विषय रही है। अगस्त में न्यूयॉर्क में हुए 43वें इंडिया डे परेड के दौरान भी दोनों ग्रैंड मार्शल के तौर पर नजर आए थे, जहां उनकी केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा था।

 
फिल्मों में भी दिखी है शानदार केमिस्ट्री
रश्मिका और विजय ने तेलुगु सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया है। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की आने वाली फिल्म में भी एक बार फिर साथ नजर आ सकते हैं।