गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rasbhari, Swara Bhaskar, Prasoon Johshi, Web Series
Written By
Last Updated : शनिवार, 27 जून 2020 (13:12 IST)

स्वरा भास्कर की एडल्ट कॉमेडी सीरिज़ 'रसभरी' से प्रसून जोशी नाराज

स्वरा भास्कर की एडल्ट कॉमेडी सीरिज़ 'रसभरी' से प्रसून जोशी नाराज - Rasbhari, Swara Bhaskar, Prasoon Johshi, Web Series
गीतकार प्रसून जोशी ने स्वरा भास्कर की नई वेबसीरिज़ रसभरी के कुछ दृश्यों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। प्रसून ने कहा है कि इस तरह के कंटेंट पर निर्माता को अधिक जिम्मेदार होने की जरूरत है। 
 
रसभरी वेबसीरिज़ नंद (आयुष्मान सक्सेना) नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने शिक्षक (स्वरा) पर मर मिटता है। टीचर को लेकर वह सेक्स जुनूनी हो जाता है। 
 
प्रसून ने फटकार लगाई और कहा कि उन्हें मनोरंजन के नाम पर बच्चों को बख्श देना चाहिए और इस तरह के कंटेंट से बचना चाहिए। प्रसून ने एक सीन का उल्लेख किया है।  


 
प्रसून ने ट्वीट किया है -दुःख हुआ। वेब सिरीज़ #rasbhari में असंवेदनशीलता से एक छोटी बच्ची को पुरुषों के सामने उत्तेजक नाच करते हुए एक वस्तु की तरह दिखाना निंदनीय है। आज रचनाकारों और दर्शक सोचें बात मनोरंजन की नहीं, यहाँ बच्चियों प्रति दृष्टिकोण का प्रश्न है, यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है या शोषण की मनमानी।
 
स्वरा भास्कर कैसे चूकती। उन्होंने प्रसून जोशी को जवाब दिया है- उचित सम्मान के साथ कहना चाहूंगी कि हो सकता है आप इस दृश्य को गलत समझे। यह सीन आपके वर्णन से बिलकुल विपरीत है। 
 
सीन में बच्ची अपनी मर्जी से नाच रही है और उसका पिता शर्मिंदा महसूस कर रहा है। यह नृत्य उत्तेजक नहीं है और बच्ची नहीं जानती कि समाज उसे कामुकता भरी निगाह से देखेगा। यही बात दृश्य के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है। 
ये भी पढ़ें
क्या आलिया भट्ट ने छोड़ी राजामौली की 'आरआरआर'? जानिए सच