मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rape case against Kareem morani
Written By
Last Updated :हैदराबाद , गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (09:23 IST)

फिल्म निर्माता करीम मोरानी के खिलाफ बलात्कार का मामला

फिल्म निर्माता करीम मोरानी के खिलाफ बलात्कार का मामला - Rape case against Kareem morani
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म प्रोडयूसर करीम मोरानी के खिलाफ एक महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है।
                
रक्षाकोंडा पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिल्ली की रहने वाली इस महिला ने पिछले हफ्ते हयातनगर पुलिस थाने में अपनी शिकायत में कहा था कि करीम मोरानी ने उससे शादी करने का वादा किया था और उसके साथ उसने बलात्कार किया।
              
महिला का आरोप है कि मोरानी ने वर्ष 2015 में मुंबई के एक फिल्म स्टूडियो में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
बाहुबली के लेखक की फिल्म के लिए सनी देओल के पास समय नहीं!