शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh simple look photo viral on social media
Written By
Last Modified: रविवार, 19 सितम्बर 2021 (15:40 IST)

अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह का सिंपल लुक देखकर फैंस हुए हैरान, बोले- तबीयत ठीक है...

अतरंगी फैशन के लिए मशहूर रणवीर सिंह का सिंपल लुक देखकर फैंस हुए हैरान, बोले- तबीयत ठीक है... - ranveer singh simple look photo viral on social media
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने अजीबो-गरीब लुक की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। लेकिन रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।

 
इस तस्वीर में रणवीर सिंह सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। रणवीर सिंह ने अपने बाल भी अच्छे से बनाए हुए हैं और दाढ़ी-मूंछ भी परफेक्ट शेप में ट्रीम हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में व्हाइट कलर का इमोजी बनाया। 
 
रणवीर सिंह की इस तस्वीर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। रणवीर के फैंस तो उनका यह सिंपल लुक देखकर हैरान हो गए है। वहीं कई यूजर कमेंट करके रणवीर की टांग भी खिंच रहे हैं।
 
एक यूजर ने लिखा, आज आपने इंसान वाले कपड़े कैसे पहने। एक अन्य ने लिखा, आज लगता है नहा लिए हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई आपकी मेंटल हेल्थ तो ठीक है इतने सिंपल कैसे।
 
एक यूजर ने लिखा, नॉर्मल मोड ऑन। एक यूजर ने कहा, बहुत बदल गया है भाई तू। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या अंधा हो गया हूं रणवीर सिंह इतना सिंपल कैसे हो सकता है।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना की वजह से टल गई है। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें
ऐश्वर्या राय ने पूरी की 'पोन्नियिन सेलवन' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म