1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh low fees high profit dhurandhar franchise business model
Last Modified: बुधवार, 3 जून 2026 (12:10 IST)

'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह ने ली मामूली फीस, फिर भी की मोटी कमाई, 'रिस्क मॉडल' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Ranveer Singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए की कमाई की है। 'धुरंधर फ्रेंचाइजी' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है, बल्कि बिजनेस के पारंपरिक तरीकों को भी पूरी तरह बदल दिया है। 
 
आज के समय में जहां बड़े सितारों की भारी-भरकम फीस फिल्मों के डूबने की वजह बनती है, वहीं 'धुरंधर' के मेकर्स और स्टार्स ने एक ऐसा दांव खेला जिसने सबको हैरान कर दिया। आमतौर पर बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स फिल्म शुरू होने से पहले ही करोड़ों रुपये की मोटी फीस वसूल लेते हैं। लेकिन 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर ने एक अनोखा रास्ता चुना। 
जियो स्टूडियोज की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे के अनुसार, दोनों ने फिल्म के लिए बहुत ही मामूली फिक्स्ड फीस ली। इसकी जगह उन्होंने 'बैकएंड डील' यानी फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी का विकल्प चुना। इसका सीधा मतलब था कि अगर फिल्म फ्लॉप होती तो दोनों को बड़ा नुकसान होता, लेकिन फिल्म हिट होने पर उनका मुनाफा कई गुना बढ़ जाता। 
 
चूंकि 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई, इसलिए इस रिस्क-शेयरिंग मॉडल के जरिए दोनों ने उम्मीद से कई गुना ज्यादा कमाई की है। ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि 'धुरंधर' को शुरुआत में केवल एक स्टैंडअलोन फिल्म के रूप में प्लान किया गया था। लेकिन जब शूटिंग शुरू हुई, तो पहले ही शेड्यूल में बजट तय सीमा से लगभग दोगुना हो गया।
 
भारी बजट खर्च होने के बाद जब टीम ने शूट किया गया फुटेज देखा, तो वे उसकी भव्यता और कहानी की गहराई देखकर दंग रह गए। मेकर्स को अहसास हुआ कि इस कहानी को तीन घंटे में समेटना इसके साथ नाइंसाफी होगी। यही वजह थी कि मेकर्स ने और पैसा लगाने का हौसला दिखाया और इसे दो पार्ट की एक महागाथा में बदल दिया। परिणाम यह हुआ कि दोनों पार्ट्स ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की।
 
थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी राज करने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इसके डिजिटल राइट्स के लिए एक बेहद दुर्लभ और स्मार्ट 'डुअल ओटीटी रिलीज' अपनाई है। जहां अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए फिल्म का अनफिल्टर्ड यानी 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराया गया है, वहीं भारतीय दर्शकों के लिए यह वर्जन जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बॉबी देओल ने मनीषा कोइराला संग इंटीमेट सीन करने से कर दिया था इनकार, सालों बाद बताई वजह