शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. randhir kapoor reveals what happened few minutes before the death of brother rajiv kapoor
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (17:34 IST)

रणधीर कपूर ने बताया, राजीव के निधन से कुछ समय पहले क्या हुआ था?

रणधीर कपूर ने बताया, राजीव के निधन से कुछ समय पहले क्या हुआ था? - randhir kapoor reveals what happened few minutes before the death of brother rajiv kapoor
राजीव कपूर का 9 फरवरी को हार्ट अटैक से निधन हो गया। राजीव की मौत से बड़े भाई रणधीर और उनका पूरा परिवार बहुत दुखी हैं। रणधीर कपूर ने बताया कि राजीव को कभी भी कोई मेडिकल इश्यू नहीं था। उन्होंने कहा कि अब वह घर में अकेला रह गए हैं।

 
रणधीर कपूर ने कहा, एक के बाद एक अपने परिवार के सदस्य को खोने के गम से मैं अंदर से टूट चुका हूं। इस घर में मैं अकेला सदस्य बचा हूं। ये वही लोग हैं जिनसे मैं सबसे ज्यादा बात किया करता था।
 
रणधीर कपूर ने कहा, राजीव बहुत जेंटल और खुश रहने वाले इंसान थे। यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि अब वह इस दुनिया में नहीं है। उन्हें कोई मेडिकल प्रॉब्लम नहीं थी। उनकी हेल्थ ठीक थी और उन्हें कोई समस्या नहीं थी।
 
राजीव कपूर के आखिरी वक्त के बारे में बताते हुए रणधीर ने कहा, नर्स सुबह 7:30 बजे राजीव को जगाने गई लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर नर्स ने राजीव की नब्ज चेक किया तो वह बहुत कम थी। हमने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम रहीं। यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि राजीव अब हमारे बीच नहीं रहें। राजीव बहुत ही सज्जन और बेहद जिंदादिल व्यक्ति थे।
 
ये भी पढ़ें
मां की मौत पर गीता कपूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं- आखिरकार उन्हें शांति मिल गईं