1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranbir kapoor reaction on ramayana movie trolling controversy vfx criticism and social media comments

'कुछ तो लोग कहेंगे', 4000 करोड़ की 'रामायण' की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब

Ramayana Movie
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी भव्य फिल्म 'रामायण' इस समय देश और दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के रूप में दक्षिण भारतीय स्टार यश को देखने के लिए फैंस काफी समय से उत्साहित हैं। 
 
हालांकि, हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के संगीत और VFX को लेकर आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। इंटरनेट पर हो रही इस ट्रॉलिंग और कमियों को उजागर करने वाले रवैये पर अब खुद रणबीर कपूर, यश और निर्देशक नितेश तिवारी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और आलोचकों को काफी सकारात्मक और विचारणीय जवाब दिया है।
 
ट्रोल्स पर रणबीर कपूर का सीधा फंडा: कुछ तो लोग कहेंगे...
हाल ही में आईआईएमयूएन के एक कार्यक्रम के दौरान जब रणबीर कपूर से फिल्म को लेकर हो रही ऑनलाइन ट्रॉलिंग पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही शांत और परिपक्व अंदाज में अपनी बात रखी।
रणबीर ने पुरानी हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध गाने की पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा, आज के दौर में ऑनलाइन ट्रॉलिंग एक आम बात बन चुकी है। यह सब कुछ उसी पुराने गाने पर जाकर टिकता है— 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'। मुझे लगता है कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह सबसे बेहतरीन दर्शन है। लोग क्या कह रहे हैं, इससे प्रभावित होने की जरूरत नहीं है।”
 
रणबीर ने आगे कहा कि किसी भी कलाकार के लिए केवल वे लोग मायने रखते हैं जो उनके काम की कद्र करते हैं, उनकी नीयत को समझते हैं और उनसे प्यार करते हैं। बाकी किसी भी शोर-शराबे पर ध्यान देना बेकार है।
 
क्या आपकी नीयत और मेहनत 100% है? - नितेश तिवारी
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने भी आलोचनाओं को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने इस पौराणिक गाथा को पर्दे पर उतारने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है। नितेश का मानना है कि यदि आपकी अंतरात्मा साफ है और आपका प्रयास पूरी तरह से ईमानदार (100%) है, तो आपको किसी भी तरह के बाहरी दबाव या आलोचना से डरने की जरूरत नहीं है।
 
यश का फैंस से भावुक आग्रह: छोटी गलतियां न निकालें
फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे और सह-निर्माता की भूमिका संभाल रहे सुपरस्टार यश ने भी हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फैंस और सिने-प्रेमियों से एक खास अपील की। यश ने फिल्म के मुख्य निर्माता और DNEG के ग्लोबल सीईओ नमित मल्होत्रा की सराहना करते हुए कहा कि वे भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए बड़ा जोखिम उठा रहे हैं।
 
यश ने कहा, नमित ने भारतीय सिनेमा को दुनिया के मंच पर खड़ा करने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और पैसे दोनों दांव पर लगाए हैं। मेरी आप सभी से गुजारिश है कि VFX और छोटी-मोटी तकनीकी चीजों में बेवजह कमियां न ढूंढें। अगर हम ऐसे वि दूरदर्शी निर्माताओं का साथ नहीं देंगे, तो हम फिर से कई साल पीछे चले जाएंगे।
 
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (लंकेश/रावण), सनी देओल (भगवान हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) आएंगे। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर की दूसरी शादी में भी आई दरार, 4 साल बाद पति से हुईं अलग