मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ramayans nishad raj aka chandrakanth pandya passes away
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (14:04 IST)

'रामायण' के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया दुख

'रामायण' के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया दुख - ramayans nishad raj aka chandrakanth pandya passes away
रामानंद सागर की 'रामायण' के रावण यानि अरविंद त्रिवेदी के बाद अब इस शो के एक और कलाकार का निधन हो गया है। रामायण में 'निषाद राज' के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता चंद्रकांत पंड्या इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 

 
चंद्रकात पंड्या 78 साल के थे और कई बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके निधन का कारण उनकी बीमारियों को बताया जा रहा है।
 
चंद्रकांत पंड्या के निधन की खबर रामायण में सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने ने चंद्रकांत पंड्या की एक तस्वीर शेयर कर शोक जताया है। 
 
चंद्रकांत पंड्या का जन्म गुजरात के बनासकांठा जिले में हुआ था। वह एक बिजनेस फैमिली से तालुक रखते थे। उनका परिवार गुजरात से मुंबई में आकर बस गया था। टीवी शो के अलावा चंद्रकांत कई गुजराती फिल्मों में अहम किरदार में नजर आ चुके थे।
 
ये भी पढ़ें
सरदार उधम : 21 सालों के संघर्ष और पीड़ा का दस्तावेज है यह फिल्म