शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ramayan ravan arvind trivedi death rumors laxman sunil lahiri quashes reports
Written By
Last Modified: बुधवार, 5 मई 2021 (16:09 IST)

सोशल मीडिया पर उड़ी 'रामायण' के रावण के निधन की अफवाह, लक्ष्मण ने बताया सच

सोशल मीडिया पर उड़ी 'रामायण' के रावण के निधन की अफवाह, लक्ष्मण ने बताया सच - ramayan ravan arvind trivedi death rumors laxman sunil lahiri quashes reports
रामानंद सागर की मशहूर सीरियल 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर बीते दिनों खबर थी कि उनका निधन हो गया है। हालांकि, यह खबर महज एक अफवाह थी। सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अ‍रविंद त्रिवेदी के निधन की खबरों पर विराम लगाते हुए फैंस से एक गुजारिश की है।

 
सुनील लहरी ने फैंस से गुजारिश करते हुए फेक न्यूज न फैलाने की अपील की। सुनील ने अरविंद त्रिवेदी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है। अपने साथी कलाकार के बारे में बात करते हुए सुनील लहरी ने लिखा, आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है, कोरोना की वजह से। ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी की झूठी खबर।
 
उन्होंने लिखा, मेरी प्रार्थना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों से ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी की झूठी खबर। मेरी प्रार्थना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृपया करके इस तरह की खबरें न फैलाएं। भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदेव स्वस्थ रखें। 
 
बता दें कि बीते साल भी लॉकडाउन के वक्त मई में अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह उड़ी थी। तब उनके परिवार के सदस्य ने ट्विटर पर उसका खंडन किया था और फेक न्यूज न फैलाने की अपील की थी।
 
ये भी पढ़ें
अश्मित पटेल संग ब्रेकअप पर महक चहल बोलीं- मेरे लिए सही इंसान नहीं थे