शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ramayan laxman sunil lahri reveals salary of tv artist on that time
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (10:42 IST)

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने बताया, शो के लिए उस वक्त मिलती थी इतनी सैलरी

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने बताया, शो के लिए उस वक्त मिलती थी इतनी सैलरी - ramayan laxman sunil lahri reveals salary of tv artist on that time
लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर एक बार फिर पुराने शोज की वापसी हो चुकी है। इनमें 'रामायण' और 'महाभारत' लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। इन शोज की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में भी दबरदस्त उछाल आ गया है। रामानंद सागर की रामायण को बेशुमार प्यार मिल रहा है।

 
इस शो से जुड़े तमाम किस्से और कहानियां काफी चर्चा में हैं। 'रामायण' में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार रोल दीपिका चिखालिया, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया। सभी कलाकारों ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। इस बीच 'रामायण' में लक्ष्मण बनें सुनील लहरी ने बताया कि उन्हें काम के बदले उस वक्त कितने पैसे मिलते थे।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील लहरी ने बताया कि बस इतना कहूंगा कि पीनट्स मिलते थे। उन्होंने कहा आज के समय की तरह पहले इतने खर्चे नहीं हुआ करते थे। हालांकि एक्टर ने ये तो नहीं बताया कि उस वक्त कितने पैसे मिलते थे, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि फीस बहुत कम थी।
 
सुनील लहरी ने कहा कि आज कोई एक्टर शो करते घर बना सकता है। लेकिन हमारे समय में पूरी 'रामायण' शो के करने के बाद भी हम घर बनाने के बारे में विचार नहीं कर सकते थे। पहले के समय लाइफ सिक्योर रखने वाली जैसी बातें भी नहीं थी। लेकिन जिस तरह से इंडस्ट्री आगे बढ़ रही वो एक अच्छी बात है।
 
बता दें कि 80 दशक में टीवी का क्रेज लोगों पर बहुत नहीं था और इसे इडियट बॉक्स कहकर पुकारा जाता था। ऐसे में छोटे पर्दे पर काम करने वाले कलाकारों को बहुत पैसे भी नहीं मिलते थे। रामायण सीरियल की शूटिंग 1987 में हुई थी।
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में द ग्रेट खली घर में तल रहे पकौड़े, बोले- बैठे-बैठे पकौड़े ही बनाइये