गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ramanand sagar great granddaughter sakshi chopra approached for bigg boss 14
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (13:57 IST)

बिग बॉस 14 में नजर आएंगी रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा! हॉट अंदाज के लिए हैं फेमस

बिग बॉस 14 में नजर आएंगी रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा! हॉट अंदाज के लिए हैं फेमस - ramanand sagar great granddaughter sakshi chopra approached for bigg boss 14
टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसी के साथ ये भी साफ हो चुका है कि सीजन 14 भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। वहीं फैंस शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में सोशल मीडिया सेंसेशन और अपनी ग्लैमरस अदाओं के लिए फेमस साक्षी चोपड़ा का नाम सामने आया है। बता दें कि साक्षी चोपड़ा रामायण को बनाने वाले रामानंद सागर की परपोती हैं।
 
 
खबरों के मुताबिक, साक्षी को बिग बॉस 2020 के लिए अप्रोच किया गया हैं। हालांकि अभी साक्षी की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं दी गई है। साक्षी के बिग बॉस में आने से रियलिटी शो में ग्लैमर का तड़का लगेगा। इससे पहले भी साक्षी के बिग बॉस में आने की खबरें आई थीं। लेकिन ये चर्चाएं महज अफवाह साबित हुई थीं।
 
बता दें साक्षी चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसके अलावा वो एक सिंगर और सॉन्ग राइटर भी हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
 
साक्षी को म्यूजिक में भी बहुत रुचि हैं। खबरें हैं कि वे ऑरिजनल म्यूजिक पर काम कर रही हैं। जल्द ही साक्षी चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना रिलीज कर सकती हैं।
 
ये भी पढ़ें
बिपाशा बसु को पसंद है ऐसे प्रोजेक्ट्स करना, बोलीं- सब कुछ बयां करने का मिलता है मौका