1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan peddi box office collection day 9 south industry biggest film

'पेड्डी' बनी 2026 की नंबर 1 साउथ फिल्म, 9 दिन में किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Peddi box office collection
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी 'पेड्डी' एक अनोखा सिनेमाई तमाशा बनकर उभरी है, जिसने हर वर्ग के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। शानदार प्रतिक्रिया के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म का शानदार सफर लगातार जारी है। 
 
बेहतरीन समीक्षाओं, मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती कमाई के दम पर अब फिल्म ने दुनियाभर में 366 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके साथ यह 2026 की दक्षिण भारत की नंबर 1 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
 
निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा करते हुए घोषणा की कि फिल्म ने महज 9 दिनों में दुनियाभर में 366 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है और 2026 की दक्षिण भारत की नंबर 1 ग्रॉसर बन गई है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, Peddi 2026 की दक्षिण भारत की नंबर 1 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। सिर्फ 9 दिनों में दुनियाभर में 366 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रॉस कमाई। 
बुच्ची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। वेंकट सतीश किलारू द्वारा अपने बैनर वृद्दि सिनेमाज के तहत निर्मित इस फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
 
पेड्डी को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज ने रिलीज किया है, जिसने इससे पहले धुरंधर, धुरंधर: द रिवेंज और राजा शिवाजी जैसी सफल फिल्मों को प्रस्तुत किया था। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को हुआ था, जबकि इसे 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक, 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया