1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan janhvi kapoor movie peddi song hellallallo release
Last Modified: सोमवार, 25 मई 2026 (12:08 IST)

'पेड्डी' का धमाकेदार डांस नंबर 'हेल्लाल्लालो' हुआ रिलीज, जाह्नवी कपूर संग राम चरण की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका

Peddi movie song
साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' का मोस्ट-अवेटेड ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है, और राम चरण व जाह्नवी कपूर अपनी इस फ्रेश जोड़ी के साथ स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कई सारे स्पोर्ट्स के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में ग्रामीण मैदानों से लेकर इंटरनेशनल अखाड़ों तक का सफर दिखाया गया है, जो वाकई दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखता है।
 
एक तरफ जहां इसके ट्रेलर ने देश भर में तहलका मचा दिया है, वहीं मेकर्स ने अब फिल्म का एक और नया गाना 'हेल्लाल्लाल्लो' (Hellallallo) रिलीज़ कर दिया है। इस गाने में इतनी ज़बरदस्त और क्रेजी एनर्जी है कि यह पूरे देश को थिरकने पर मजबूर कर सकती है।
 
अपने सोशल मीडिया पर पेड्डी का नया गाना 'हेल्लाल्लाल्लो' रिलीज़ करते हुए मेकर्स ने एक बेहद कैची कैप्शन लिखा, अब 'हेलो' को कहें अलविदा, अब से हर तरफ गूंजेगा सिर्फ #Hellallallo वीडियो सॉन्ग हुआ आउट। पेड्डी 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
भोपाल में 23 मई को फिल्म 'पेड्डी' के लिए अब तक के सबसे बड़े म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया गया। इस भव्य इवेंट में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई, जिसमें राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ-साथ डायरेक्टर बुची बाबू सना और लेजेंड्री म्यूज़िक कंपोज़र ए. आर. रहमान भी मौजूद रहे। 
 
गानों, पोस्टर्स, टीज़र और ट्रेलर के बैक-टू-बैक ज़बरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, अब यह नया गाना फिल्म के एक और ब्लॉकबस्टर एसेट के रूप में सामने आया है, जिसने निश्चित रूप से फिल्म की रिलीज़ को लेकर फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
 
बता दें कि राम चरण 'पेड्डी' में एक 'क्रॉसओवर एथलीट' की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। ठीक वैसे ही जैसे एमएस धोनी क्रिकेटर बनने से पहले एक फुटबॉलर थे, और सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के भगवान बनने से पहले टेनिस में गहरी रुचि रखते थे; हमारे देश के कई बड़े स्पोर्ट्स आइकन्स के करियर का सफर भी ऐसा ही एक दिलचस्प क्रॉसओवर रहा है।
बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस फिल्म के स्केल और इम्पैक्ट को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं। 
 
इस फिल्म का प्रोडक्शन वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले वेंकट सतीश किलारु द्वारा किया जा रहा है, जिसमें माइथ्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट का खास सहयोग शामिल है, जबकि ईशान सक्सेना इसके को-प्रोड्यूसर हैं। 'पेड्डी' को उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 3 जून 2026 को दुनिया भर में अपना प्रीमियर करेगी, जिसके ठीक बाद 4 जून 2026 को इसे वैश्विक स्तर पर थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ट्विंकल खन्ना के प्यार में दीवाने थे करण जौहर, स्कूल से भागने की भी की थी कोशिश!