1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ram charan calls jasprit bumrah footballer bhopal event apology issued
Last Updated : रविवार, 24 मई 2026 (17:31 IST)

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Ram Charan controversy
साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म 'पेड्डी' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में राम चरण अपनी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के लिए भोपाल पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके साथ एआर रहमान और जाह्नवी कपूर भी मौजूद रहें। इस इवेंट में बात करते हुए राम चरण कुछ ऐसा बोल गए, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
 
राम चरण ने भारतीय क्रिकेटरों की तारीफ की, इस दौरान उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए उन्हें 'फुटबॉलर' कह दिया। इतना ही नहीं उन्होंने भोपाल की जनता को 'बिहार' के लोग कहकर संबोधित कर डाला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद राम चरण को माफीनाम जारी करना पड़ा है। 
 
यह पूरा वाकया शनिवार को भोपाल में आयोजित 'पेद्दी' के म्यूजिक इवेंट का है। इसी दौरान होस्ट ने राम चरण के साथ एक मजेदार रैपिड-फायर गेम खेला, जिसमें उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों को कुछ शब्दों में बयां करना था। इस दौरान जैसे ही स्क्रीन पर जसप्रीत बुमराह का नाम आया, राम चरण क्रिकेट और फुटबॉल के बीच की लाइन ही भूल गए। उन्होंने बेहद जोश में कहा, 'जसप्रीत बुमराह जी, मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं। मुझे फुटबॉल बहुत पसंद है और आप फुटबॉल को इतने आगे बढ़ा रहे हो... लव यू सर!'
इस बयान के आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सिर पकड़ लिया। वीडियो आग की तरह वायरल हो गया और फैंस हैरान रह गए कि अपनी फिल्म में एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहा अभिनेता बुमराह को फुटबॉलर कैसे कह सकता है। बुमराह वाले मामले की गूंज थमी भी नहीं थी कि राम चरण ने दूसरी बड़ी चूक कर दी।
 
भोपाल की उमड़ी भीड़ से बात करते हुए उन्होंने कह दिया, 'हमारे बिहार के लोग, बिहार के लोग क्या आप मेरे साथ हैं?' इसके तुरंत बाद स्टेज पर मौजूद होस्ट को बीच में आकर उन्हें याद दिलाना पड़ा कि वह मध्य प्रदेश के भोपाल में खड़े हैं, बिहार में नहीं।
मामला बढ़ते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, 'लगता है भाई के लिए बुमराह हॉकी प्लेयर हैं,' तो किसी ने उनके क्रिकेट ज्ञान पर सवाल उठाए। हालांकि, राम चरण ने अपनी गलती को छुपाने के बजाय एक सच्चे जेंटलमैन की तरह तुरंत सोशल मीडिया पर माफीनामा जारी किया।
 
राम चरण ने लिखा, 'उफ... मैं कभी-कभी नामों को लेकर वाकई बहुत भुलक्कड़ हो जाता हूं। इस गड़बड़ी के लिए जसप्रीत बुमराह जी से माफी मांगता हूं। इतने उत्साह और भारी भीड़ के बीच यह सिर्फ एक मानवीय भूल थी।'
 
उन्होंने आगे बुमराह की तारीफ करते हुए लिखा, मैं आपका दिल से सम्मान करता हूं और आपके खेल का बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं, तो हर भारतीय को गर्व महसूस होता है। 
 
बता दें कि बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स ड्रामा होने वाली है। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा है जो खेलों के जरिए अपनी पहचान तलाशता है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में राम चरण खुद क्रिकेट, कुश्ती और रनिंग करते नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
आतंकियों ने बम से उड़ा दिया था कुणाल खेमू का घर, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रखा था इंडस्ट्री में कदम