रकुल प्रीत सिंह का रॉयल एथनिक लुक वायरल, येलो सिल्क साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा
बॉलीवुड की फैशनिस्ता रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस को हैरान करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एथनिक लुक से एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पारंपरिक और ग्लैमरस लुक की तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की नजरें उनसे नहीं हट रही हैं।
रकुल प्रीत सिंह का यह नया लुक पारंपरिक भारतीय परिधान और आधुनिक डिजाइनिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। रकुल ने येलो रंग की सिल्क साड़ी पहनी है, जिस पर बारीक सुनहरी चेकर्ड लाइन्स बनी हुई हैं। यह साड़ी उनके लुक में एक रॉयल वाइब जोड़ रही है।
साड़ी के साथ रकुल ने गोल्डन कलर का कस्टम जरदोजी कोर्सेट (स्ट्रैपलेस) ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज पर की गई हैवी एम्ब्रॉयडरी और इसका मॉडर्न कट उनके इस एथनिक लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है।
अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक खूबसूरत हैवी चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, हाथों में कंगन, अंगूठियां और कमर पर एक बेहद आकर्षक कमरबंद पहना हुआ है।
रकुल ने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए मेकअप और बालों पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टिंग करके लो कर्ली पोनीटेल लुक दिया है। बालों में लगे पारंपरिक एक्सेसरीज उनके पीछे के लुक को भी बेहद अट्रैक्टिव बना रहे हैं।
उन्होंने ग्लोइंग बेस के साथ सॉफ्ट न्यूड मेकअप चुना है. उनके चेहरे पर बिखरी हल्की मुस्कान और आंखों का कॉन्फिडेंस उनके फेशियल एक्सप्रेशंस को बेहद अट्रैक्टिव और क्लासी बना रहा है।
तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह एक से बढ़कर एक सेक्सी और ग्रेसफुल पोज देती नजर आ रही हैं। सीढ़ियों पर खड़े होकर पूरी साड़ी को फ्लॉन्ट करने से लेकर, दीवार के सहारे कैमरे की तरफ मुड़कर देखने तक, उनका हर अंदाज उनके परफेक्ट फिगर और ग्लैमर को बखूबी बयां कर रहा है।
रकुल का यह लुक शादियों और त्योहारों के सीजन के लिए एक परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है, जो ट्रेडिशनल वैल्यूज को बनाए रखते हुए आपको सबसे अलग और ग्लैमरस दिखा सकता है।

