1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rakesh bedi reaction on dhurandhar success bonus news video viral
Last Updated : शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (11:05 IST)

क्या सच में 'धुरंधर' के जमील जमाली को मिला 1 करोड़ रुपए का बोनस? राकेश बेदी ने खोला राज

Rakesh Bedi Dhurandhar
साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'धुरंधर' ने न केवल बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, बल्कि इसके किरदारों ने भी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। फिल्म में पाकिस्तानी राजनेता 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। 
 
फिल्म में राकेश बेदी के 'जमील जमाली' के रोल से शानदार कमबैक करके सभी को हैरान कर दिया। अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए राकेश बेदी को खूब प्यार मिल रहा है। हाल ही में खबरें वायरल हुई कि फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर ने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपए का भारी-भरकम बोनस दिया है। 
 
अब इन खबरों पर राकेश बेदी ने चुप्पी तोड़ी है। राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल 'हाय चाय विद राकेश बेदी' के तहत पेश किया। इस वीडियो में उन्होंने मजेदार अंदाज में 1 करोड़ के बोनस की खबरों का सच बताया है। 
 
राकेश बेदी ने चुटकी लेते हुए कहा, मुझे कई लोग वीडियो भेज रहे हैं और पूछ रहे हैं कि भाई आपको धुरंधर की सफलता के बाद 1 करोड़ रुपये मिले हैं। तो भैया, वो पैसे कहां पड़े हैं? किसके घर में रखे हैं या किसकी जेब में हैं, मुझे भी बता दो यार! कहां किसी ने गाड़ कर रखे हैं तो बता दो ताकि मैं जाकर ले आऊं।
 
राकेश बेदी ने आगे हंसते हुए कहा कि उनके बैंक अकाउंट में फिलहाल ऐसी कोई राशि नहीं दिख रही है। उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी जोड़ा, "अगर पैसे आ गए तो शायद मैं बता भी दूं या शायद न भी बताऊं, लेकिन फिलहाल तो नहीं मिले हैं। अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो।"
 
क्यों उड़ी 1 करोड़ के बोनस की अफवाह?
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राकेश बेदी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के लिए 50 लाख रुपए की फीस दी गई थी। फिल्म की सुनामी जैसी सफलता और राकेश बेदी के अभिनय की तारीफों को देखते हुए निर्देशक आदित्य धर और निर्माता लोकेश धर ने खुशी में उन्हें 1 करोड़ रुपए का चेक सौंप दिया, जो उनकी मूल फीस का दोगुना है। 
 
आदित्य धर की इस स्पाई-थ्रिलर में राकेश बेदी ने जमील जमाली नामक एक ऐसे राजनेता का किरदार निभाया है जो असल में एक भारतीय एजेंट होता है। फिल्म के दूसरे भाग 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके किरदार का 'आर्क' इतना मजबूत था कि दर्शकों ने मुख्य नायक रणवीर सिंह के साथ-साथ राकेश बेदी को भी बराबर का प्यार दिया। सोशल मीडिया पर उनके डायलॉग "बच्चा है तू मेरा" पर लाखों की संख्या में मीम्स बन रहे हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
8 रुपए में गुजार देती थीं पूरा दिन, भूख लगने पर पी लेती थीं पानी, नुसरत भरूचा का संघर्ष भरा सफर