शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rajinikanths daughter aishwarya test positive for covid 19 hospitalised
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (11:55 IST)

धनुष से अलग होने के बाद कोरोना की चपेट में आईं ऐश्वर्या, अस्पताल में भर्ती

धनुष से अलग होने के बाद कोरोना की चपेट में आईं ऐश्वर्या, अस्पताल में भर्ती - rajinikanths daughter aishwarya test positive for covid 19 hospitalised
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐश्वर्या और उनके पति धनुष ने बीते दिनों एक-दूसरे से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

 
वहीं अब पति धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 
 
ऐश्वर्या ने अस्पताल से अपनी एक सेल्फी शेयर की है। तस्वीर में वह मुंह पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भर्ती हो गई हूं। कृपया मास्क लगाएं, टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। 2022 देखते हैं तुम्हारे पास मेरे लिए और क्या-क्या है।'
 
बता दें कि पिछले महीने ऐश्वर्या ने पति धनुष से अलग होने की खबरों से सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे हैं। ऐश्वर्या भी मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने तमिल रोमांटिक थ्रिलर 3 और वै राजा वै जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। 
ये भी पढ़ें
एक्टर अमिताभ दयाल का हार्ट अटैक की वजह से निधन