1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. raja shivaji movie stars worked without fees riteish deshmukh revelation
Last Modified: बुधवार, 6 मई 2026 (12:37 IST)

सलमान खान से लेकर संजय दत्त तक, 'राजा शिवाजी' के लिए किसी भी सितारे ने नहीं ली फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

Raja Shivaji film actors worked without fees
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। छत्रपति महान योद्धा शिवाजी महाराज को समर्पित यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और सिर्फ तीन दिनों में 33 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर चुकी है। 
 
इस फिल्म में कई बॉलीवुड सितारों की झलक देखने को मिली। अब फिल्म के लीड एक्टर और निर्माता रितेश देशमुख ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में काम करने वाले सभी बड़े कलाकारों ने एक भी पैसा फीस के रूप में नहीं लिया। 
 
रितेश देशमुख ने कहा, इस मराठी फिल्म को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। हमने महाराज पर जितनी भी किताबें हैं, उन्हें पढ़ा है। उनका इतिहास इतना विशाल है कि उसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है। हमारा काम था कि हम इस फिल्म को बिना किसी समझौते के पेश करें। 
 
उन्होंने कहा, सलमान खान मेरे भाई हैं, उन्होंने मेरी दोनों फिल्मों में काम किया है। मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर साढ़े तीन साल काम किया। इस फिल्म में सभी बड़े कलाकारों ने बिना फीस के काम किया है, सबने महाराज के लिए काम किया है।
 
रितेश ने कहा, हमने इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ किया है। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, ऐसे में यह पूरे परिवार और बच्चों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे इस फिल्म के जरिए महाराज के बारे में जान सकें।
 
फिल्म में सलमान खान एक खास भूमिका में नजर आते हैं, जहां वे शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाले का किरदार निभा रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने छत्रपति के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त अफजल खान के किरदार में दिखाई देते हैं। 
 
राजा शिवाजी में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आते हैं, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख शामिल हैं। फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ पर्दे के पीछे भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
 
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत को भव्यता और भावनाओं के साथ दर्शाती है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पुष्पा के बाद अब 'राका' में भी अल्लू अर्जुन का दिखेगा जलवा, किरदार के नाम पर ही होगा फिल्म का टाइटल!