मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rahul Roy looks older version of Shahid Kapoors Kabir Singh in his latest photo
Written By

कौन हैं ये कबीर सिंह का ओल्डर वर्जन?

कौन हैं ये कबीर सिंह का ओल्डर वर्जन? | Rahul Roy looks older version of Shahid Kapoors Kabir Singh in his latest photo
फोटो देख क्या आप बता सकते हैं कि ये अभिनेता कौन है? नहीं बता सकते? थोड़ा दिमाग पर जोर लगाइए। याद आ जाएगा। क्या? याद नहीं आ रहा है? कोई बात नहीं। हम ही बता देते हैं। ये हैं फिल्म अभिनेता राहुल रॉय। 
 
बढ़ी हुई खिचड़ी दाढ़ी। सिगरेट फूंकते हुए। चिंताग्रस्त। रेस्तरां के बाहर बैठे हुए। यह किसी फिल्म का शॉट नहीं है। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रहा है और लोग इसे कबीर सिंह का ओल्डर वर्जन बता रहे हैं। 


 
महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय ने अपना करियर शुरू किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी और इसके गाने आज भी लोकप्रिय हैं। 
 
लेकिन राहुल वन फिल्म वंडर साबित हुए। उनकी बाकी सारी फिल्में असफल रहीं। बिग बॉस में वे नजर आए और विजेता भी बने। उन्होंने व्यवसाय भी शुरू किया, लेकिन धोखाधड़ी का शिकार हो गए। 
 
कहा जा रहा है कि राहुल इस समय फिल्म 'बी ऑर नॉट टू बी' से वापसी में लगे हुए हैं। 
ये भी पढ़ें
भारत के स्ट्रीट फूड को लेकर यह है सोनम कपूर की राय