गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra's next production movie is a maharashtrian-south indian culture mix
Written By

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'काय रे रास्कला'

प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'काय रे रास्कला' - priyanka chopra's next production movie is a maharashtrian-south indian culture mix
अपने साथी कलाकारों से अलग, प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय के साथ ही क्षेत्रीय सिनेमा के निर्माण में हाथ आजमा रही हैं। भोजपुरी से लेकर नेपाली, आसामी फिल्मों के अलावा, प्रियंका कई अन्य भाषाओं के साथ प्रयोग कर रही हैं। प्रियंका ने वेंटीलेटर फिल्म के बाद अपनी अगली मराठी फिल्म शुरू कर दी है। 

 
उनकी पिछली मराठी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक रही। सुनने में आया है कि उनकी दूसरी फिल्म पिछली से काफी अलग है और इसमें दो अलग संस्कृतियों का मिश्रण दिखाया जाएगा। फिल्म एक मजेदार कॉमेडी बताई जा रही है जिसमें महाराष्ट्रीयन और दक्षिण भारतीय कल्चर का मिश्रण है और इसका टाइटल इसलिए 'काय रे रास्कला' होगा। आई गिरिधरन निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 15 जनवरी को मुंबई में शुरू की गई। 
 
प्रियंका की सह-निर्माता कुनिका सदानंद ने बताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा को इसके बारे में बताया। मधु और प्रियंका दोनों ने ही फिल्म के लिए हामी भरी। 
 
मुंबई में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद, फिल्म की शूटिंग कोल्हापुर और सोलापुर में होगी। फिल्म में मराठी इंडस्ट्री के जाने माने नाम जैसे सुप्रिया पथारे, गौरव घाटनेकर, निखिल रत्नपाखी होंगे। कुनिका ने कहा कि प्रियंका भी फिल्म के लिए कुछ खास कर सकती हैं अगर उन्हें समय मिला पाया।