शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra reveals her book unfinished she hid her teenage boyfriend in closet
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (12:27 IST)

जब मौसी के डर से बॉयफ्रेंड को प्रियंका चोपड़ा ने छुपा दिया था अलमारी में, एक्ट्रेस ने बताया मजेदार किस्सा

जब मौसी के डर से बॉयफ्रेंड को प्रियंका चोपड़ा ने छुपा दिया था अलमारी में, एक्ट्रेस ने बताया मजेदार किस्सा - priyanka chopra reveals her book unfinished she hid her teenage boyfriend in closet
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी की खट्टी मीठी को यादों को साझा किया है।

 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में एक बेहद मजेदार किस्सा भी शेयर किया है जो इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल, प्रियंका ने अपनी टीनएज के कुछ साल अमेरिका में बिताए थे। जब प्रियंका अपनी मौसी के साथ वहां रहती थीं। उस समय अमेरिका में प्रियंका एक शख्स के प्यार में पड़ गईं थीं। 
 
उस समय प्रियंका अपने रिलेशन की वजह से एक बड़ी मुश्किल में फंस गईं थीं। दरअसल, प्रियंका ने किताब में दसवीं कक्षा के अपने बॉयफ्रेंड के बारे में लिखा है। जिसे उनकी मौसी ने देख लिया था और प्रियंका को उसे छुपाना पड़ा था। प्रियंका ने लिखा कि जब वो 10वीं क्लास में थीं तो वो अपने स्कूल में बॉब नाम के एक लड़के से मिली थीं जिसने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में उनका दिल जीत लिया था। 
 
प्रियंका ने बताया कि दोनों ने शादी की प्लानिंग भी कर ली थी। एक दिन वो बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, तभी उनकी मौसी अचानक से घर आ गईं। उसके बाद प्रियंका ने बॉयफ्रेंड को अपने कमरे में अलमारी में छुपा दिया था। लेकिन उनकी मौसी को शक हो गया था और उन्होंने गुस्से में प्रियंका से अलमारी खोलने के लिए कहा। 
 
बॉब को प्रियंका की अलमारी में देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने प्रियंका की मां से शिकायत कर दी। उस किस्से के कुछ समय बाद ही प्रियंका भारत अपने घर वापस लौट आई थीं। इस मजेदार किस्से के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में और भी ढेर सारे खुलासे किए हैं। जिनकी काफी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें
महेश बाबू बनेंगे राम, दीपिका बनेंगी सीता और रावण के रोल में होंगे रितिक रोशन!