मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra retro look diwali celebration photos goes viral
Written By
Last Updated : रविवार, 7 नवंबर 2021 (15:25 IST)

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

दिवाली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का रेट्रो लुक, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें - priyanka chopra retro look diwali celebration photos goes viral
Photo - Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लॉस एंजेलिस में अपने नए घर में पति निक जोनास संग दिवाली सेलिब्रेट की। प्रियंका ने लक्ष्मी पूजन भी किया। प्रियंका अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।
 
अब प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं।
इस दिवाली पार्टी में प्रियंका मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के थ्री पीस एथनिक सूट में रेट्रो लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने शॉर्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड पैंट को टीमअप किया और मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने सूट के साथ बड़े सनग्लासेस भी पहन रखा है। इस लुक में वो बेहद स्टनिंग लगीं। 
प्रियंका ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लिली सिंह को आदर्श मेजबान और दोस्त क्या बनाता है? वो एक फेलो पंजाबी हैं। इस साल के दिवाली समारोह का क्या शानदार अंत हुआ। इतनी शानदार शाम के लिए लिली तुम्हारा शुक्रिया।'
प्रियंका ने विदेश में रहकर भी देसी अंदाज में दिवाली का जश्न मनाया। उन्होंने पति निक जोनस के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। 
 


ये भी पढ़ें
'जय भीम' के विवादित सीन पर प्रकाश राज बोले- कट्टरपंथियों पर रिएक्ट करने का कोई मतलब नहीं...